Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर इस बार ट्राई करें गोल्डन आईशैडो, इन 5 सिलेब्स से लें टिप्स
Karwa Chauth 2022 करवा चौथ हिन्दू धर्म का एक खास त्योहार है जिसका खासतौर पर महिलाओं को इंतज़ार रहता है। इस पर्व पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और पूरा दिन उपवास रखती हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth 2022: करवाचौथ एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतज़ार सभी शादीशुदा महिलाओं को रहता है। इस साल इस त्योहार को 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं, जिसे शाम या रात को चांद की पूजा के बाद खोला जाता है। व्रत के साथ महिलाएं खूबसूरत कपड़े पहनती हैं और तैयार होती हैं।
अगर अभी तक आपने इस साल करवाचौथ पर अपना लुक फाइनल नहीं किया है, तो क्यों न सेलेब से कुछ टिप्स ले लें। इस साल गोल्ड काफी ट्रेंड कर रहा है, तो इन 5 सिलेब्स से गोल्डन मेकअप और अटायर की प्रेरणा ली जा सकती है।
त्योहार के इस सीज़न में आप भी ग्लीटरी और गोल्ड आइशैडो के साथ ग्लॉसी चीक्स लुक आज़मा सकती हैं।
सोनम कपूर आहूजा
सोनम कपूर ने कुछ साल पहले एक फोटोशूट के लिए गोल्डन ड्रेस और डायमंड चोकर के साथ गोल्डन रंग का आइशैडो चुना था, जो उनके पूरे लुक को पूरा कर रहा था।
सोनाक्षी सिन्हा
अगर आप करवाचौथ पर हरे रंग का अटायर पहन रही हैं, तो भी उसके साथ गोल्डन आइशैडो का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोनाक्षी ने गोल्ड आइशैडो के साथ ग्रीन आइलाइनर लगाया है, जो एक अलग-सा लुक दे रहा है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने कुछ समय पहले मेट गाला इवेंट पर गोल्डन ड्रेस के साथ गोल्ड ग्लिट्री आइशैडो लगाया था, जो अब तक का उनका सबसे आइकॉनिक लुक रहा है।
रानी मुखर्जी
इस साल दुर्गा पूजा पर लंबे समय बाद रानी मुखर्जी पंडाल में नज़र आईं। उनका इस त्योहार का लुक बिल्कुल ऑनपॉइंट था। गोल्डन साड़ी के साथ गोल्ड आइशैडो और काजल क्लासी लुक दे रहा था। आज चाहें तो करवाचौथ पर रानी का ये लुक कॉपी कर सकती हैं।
माधुरी दीक्षित
ब्लैक अटायर के साथ माधुरी का ये रोज़ गोल्ड आइशैडो किसी भी त्योहार के लिए परफेक्ट है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।