Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mehndi Designs Karwa Chauth 2022: इस करवा चौथ पर इन ट्रेंडी और आसान मेहंदी डिज़ाइन्स से सजाएं अपने हाथ!

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 11:26 AM (IST)

    Mehndi Designs Karwa Chauth 2022 आज की बिज़ी लाइफस्टाइल में मेहंदी लगवाने का समय कम ही लोगों को मिल पाता है। अगर आप भी व्यस्त रहने की वजह से मेहंदी लगा नहीं पाई हैं तो फिक्र न करें। आइए नज़र डालें ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन्स पर।

    Hero Image
    Mehndi Designs 2022 Karwa Chauth: आपके हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये मेहंदी डिज़ाइन्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth Mehndi Designs 2022: करवा चौथ का त्योहार देशभर में आज मनाया जा रहा है। महिलाओं में करवा चौथ के व्रत को लेकर खास उत्साह देखा जाता है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए इस दिन महिलाएं व्रत करती हैं और कुंवारी लड़कियां अच्छा पति पाने के लिए इस दिन उपवास रखती हैं। व्रत के दिन पूजा करने के बाद चांद को देखकर व्रत खोला जाता है। करवा चौथ के व्रत में महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार भी होती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेहंदी को सोलह श्रृंगार में एक श्रृंगार माना गया है। इस दिन के लिए खासतौर पर हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाई जाती है। अगर आप मेहंदी की शौकीन हैं, तो पूरे हाथों पर मेहंदी ज़रूर लगवाएं। अगर आप भी व्यस्त रहने की वजह से मेहंदी लगा नहीं पाई हैं, तो फिक्र न करें। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे मेहंदी डिजाइन्स के बारे में, जिनको लगवाने में ज़्यादा समय नहीं लगता।

    ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन

    अगर आपके पास वक्त की कमी है, तो आप इस तरह का मेहंदी डिज़ाइन चुन सकती हैं। इसे बनाने में न सिर्फ कम समय लगता है, बल्कि ये ट्रेंडिग डिज़ाइन भी है।

    फुल हैंड मेहंदी डिज़ाइन

    अगर आप मेहंदी की शौकीन हैं, तो क्यों न इस बार फुल हैंड मेहंदी लगवाई जाए। मेहंदी से भरे हाथ किसे पसंद नहीं आते!

    फुल हैंड मेहंदी डिज़ाइन

    फुल मेहंदी का इस तरह का पैटर्न भी अच्छा लगता है। आप चाहें तो एक हाथ पर ही फुल हैंड मेहंदी लगवा सकती हैं।

    यह भी पढे़ं: करवा चौथ पर कहां कैसा मौसम रहेगा, IMD ने बताया इन राज्‍यों में मौसम का हाल

    अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन

    त्योहारों और शादियों में अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन खूब पॉपुलर है। यह कम समय में लग जाती है और काफी संदुर भी लगती है।

    मिनिमलिस्ट मेहंदी डिज़ाइन

    अगर आपको मेहंदी से भरे हाथ नहीं पसंद आते, तो आप मिनिमलिस्ट डिज़ाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने में भी समय नहीं लगता।

    जाल मेहंदी डिज़ाइन

    मेहंदी में इस तरह का जाल डिज़ाइन नया नहीं है, लेकिन सालों बाद आज भी इसे खूब पसंद किया जाता है। इसमें वक्त के साथ कई नए डिज़ाइन भी देखे जाते हैं।

    पैरों पर मेहंदी डिज़ाइन

    आमतौर पर हाथों पर ही मेहंदी लगाई जाती है, लेकिन इस करवा चौथ को खास बनाने के लिए आप पैरों पर भी मेहंदी ट्राई कर सकती हैं।