Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day: देशभक्ति की भावना दिखाते हैं पीएम मोदी के आउटफिट्स, यहां देखें उनके 12 साल के लुक्स

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 09:50 AM (IST)

    आज भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण किया जो हर भारतीय के लिए गर्व का पल है। 2014 से पीएम मोदी हर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेते रहे हैं और खास परिधानों का चयन करते हैं जिनमें छिपे संदेश होते हैं। आइए जानते हैं उनके स्वतंत्रता दिवस के परिधानों के बारे में।

    Hero Image
    स्वतंत्रता दिवस पर पीएम के खास लुक (Picture Credit- ANI/DD News)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीन से ध्वजारोहण किया। यह पल हर एक भारतीय के लिए बेहद गर्व से भरा होता है। पीएम मोदी ने लगातार 12वीं बार 15 अगस्त के मौके पर ध्वजा रोहण किया और इसी के साथ सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाले वह पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2014 से लेकर अभी तक वह लगातार 15 अगस्त पर होने वाले लाल किले के समारोह में हिस्सा लेते आए हैं। साथ ही इस दौरान वह अलग और खास लुक में भी नजर आए हैं। आजादी के दिन के लिए पीएम बेहद खास परिधान का चयन करते हैं, जिसके पीछे कोई न कोई संदेश छिपा रहता है। ऐसे में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे साल 2014 से लेकर 25 तक पीएम मोदी के इन्हीं आउटफिट्स के बारे में-

    यह भी पढ़ें- PM Modi Look: भगवा पगड़ी और ट्राईकलर साफा पहनें नजर आए पीएम मोदी, जानें कैसा था इस साल उनका लुक

    साल 2014

    प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नरेंद्र मोदी ने बेहद खास आउटफिट का चयन किया था। इस दौरान वह राजस्थान की लाल रंग की जोधपुरी पगड़ी पहने नजर आए थे। इस पगड़ी के किनारे पर हरे और पीले रंग की डिजाइन भी बनी हुई थी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी। साथ ही उन्होंने इस दौरान ऑफ व्हाइट रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा भी पहना हुआ था।

    साल 2015

    इसके बाद साल 2015 में मनाए गए स्वतंत्रता दिवस के लिए पीएम मोदी पीले रंग की पगड़ी पहने नजर आए। इस पगड़ी पर हरे और लाल रंग की लकीरें भी खींची हुई थी, जो इसे एक खूबसूरत लुक दे रही थी।

    साल 2016

    इसके अगले साल यानी साल 2016 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी गुलाबी लाल और पीले रंग से बनी पगड़ी पहने नजर आए। साथ ही सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे के साथ उनका यह लुक काफी अच्छा लग रहा था।

    साल 2017

    साल 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री एक बार फिर लाल और पीले रंग की पगड़ी पहने नजर आए। इस पर बनी सुनहरी रंग की लकीरें इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रही थी। साथ ही इस दौरान पीएम हल्के सुनहरे रंग के कुर्ते-पायजामे में भी नजर आए।

    साल 2018

    साल 2018 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने एक बार फिर अपने अलग अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस साल वह केसरिया और लाल रंग के साफा में नजर आए, जो उनके सफेद रंग कुर्ते पायजामे के साथ बिल्कुल मैच कर रहा था।

    साल 2019

    देश को छठवीं बार संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 में एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान वह लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराते समय मल्टी कलर पगड़ी और सफेद कुर्ता पायजामे में नजर आए। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने एक साफा भी पहना था, जिस पर नारंगी और काले रंग से डिजाइन बनी हुई थी।

    साल 2020

    कोरोना काल में भी पीएम मोदी अपने खास अंदाज से अछूते नजर नहीं आए। साल 2020 में आजादी का जश्न मनाते हुए उन्होंने केसरिया और पीले रंग की पगड़ी पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने सफेद और नारंगी रंग के साफा का भी इस्तेमाल किया, जिसको उन्होंने मास्क की तरह पहना था।

    साल 2021

    15 अगस्त, 2021 के दिन पीएम मोदी कोल्हापुरी फेटा स्टाइल पगड़ी में नजर आए। पीले रंग की इस पगड़ी पर लाल और सुनहरे रंग से बनी लकीरें और हल्की डिजाइन बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    साल 2022

    इसके अगले साल यानी साल 2022 के मौके पर पीएम मोदी अलग रंग में नजर आए। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग के कुर्ता पायजामे के साथ ग्रे रंग की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने तिरंगे के रंग वाले यानी सफेद, हरे और नारंगी रंग के मिश्रण से बनी पगड़ी को पहना था।

    साल 2023

    साल 2023 में पीएम मोदी की पगड़ी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। इस मौके पर वह मल्टी कलर राजस्थानी स्टाइल पगड़ी पहने नजर आए थे, जिस पर सफेद रंग से बनी बंधेज की डिजाइन बेहद प्यारी लग रही थी। साथ ही ऑफ व्हाइट रंग का कुर्ता पायजामा और पॉकेट स्क्वेयर वाली ब्लैक जैकेट उनके लुक को और भी शानदार बना रही थी।

    साल 2024

    वहीं बीते साल की बात करें तो, देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने राजस्थानी लहरिया प्रिंट वाली पगड़ी पहनी थी। नारंगी, पीले और हरे रंग से बनी यह पगड़ी बेहद शानदार लग रही थी और उनके सफेद कुर्ते और चूड़ीदार पायजामे के साथ बिल्कुल मैच खा रही थी। साथ ही नीले रंग की बंद गला जैकेट उनके इस लुक को कंप्लीट कर रही थी।

    यह भी पढ़ें- Independence Day 2025 Speech: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसे दें स्कूल में स्पीच