Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tea Leaves For Skin: स्किन के लिए रामबाण है चायपत्ती, इन समस्याओं से मिलती है राहत

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2022 04:15 PM (IST)

    Tea Leaves For Skin चायपत्ती स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट एंटी एजिंग और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की चमक को बढ़ाते हैं।

    Hero Image
    Tea Leaves For Skin: त्वचा की समस्याओं से राहत पाने के लिए करें चाय पत्ती का इस्तेमाल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क Tea Leaves For Skin: अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ करते हैं, इससे शरीर में स्फूर्ति आती है। लेकिन, क्या आप जानती हैं, चायपत्ती से ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। जी हां, आप त्वचा को निखारने के लिए चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करते हैं। आइए जानते हैं, ग्लोइंग स्किन के लिए आप चायपत्ती का कैसे इस्तेमाल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - पिंपल की समस्या से राहत पाने के लिए आप चायपत्ती का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक चम्मच चावल के आटे में टमाटर का रस और एक चम्मच चायपत्ती मिलाएं। इन सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    - चेहरे पर निखार लाने के लिए आप चायपत्ती से बनी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए चायपत्ती को उबाल लें। अब इसका पानी अलग कर लें। इस चायपत्ती में चावल का आटा, शहद, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं, अब अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण से चेहरे पर स्क्रब करें, 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

    - आप चायपत्ती से कोहनी और घुटनों का कलापन दूर कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले चायपत्ती को धूप में सूखा लें, अब इसे पीस लें। इसमें बेकिंग सोडा मिलाएं, पानी की मदद से पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण से कोहनी और घुटनों की स्क्रब करें, 15 मिनट बाद पानी से धो लें। 

    - चायपत्ती का इस्तेमाल कर फटी एड़ियों से राहत पा सकती हैं। इसके लिए एक बाउल में दो चम्मच चायपत्ती लें, इसमें एक चम्मच ओट्स और नारियल तेल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें, अब इससे फटी एड़ियों पर स्क्रब करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: unsplash