Spectacle Marks: चश्मा पहनने से आंख और नाक के आसपास पड़ गए हैं निशान, तो दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Spectacle Marks लगातार चश्मा पहनने के कारण लोगों के आंख और नाक पर निशान पड़ जाते हैं। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। चाहें तो आप इस निशान को दूर करने के लिए ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Spectacle Marks: आजकल हर उम्र के लोगों में आंखों की समस्या बढ़ती जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल, अनहेल्दी फूड्स, स्क्रीन टाइम आदि के कारण आंखों की समस्या आम होती जा रही है, इसलिए इन दिनों हर कोई चश्मा पहने नजर आता है। लगातार चश्मा पहनने के कारण नाक और आंखों पर निशान भी पड़ जाते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप निशान को हटा सकते हैं।
1.आलू का इस्तेमाल करें
आलू में मौजूद गुण चश्मे के निशान को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आलू को धो लें और इसे टुकड़ो में कर लें, फिर इसे घिस कर रस निकालें। अब इसे नाक और आंख के पास पड़े निशान पर लगाएं। जब यह सूख जाएं, तो पानी से धो लें।
2.एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से भी आप स्किन के दाग को हटा सकते हैं। रोजाना रात में एलोवेरा जेल से मालिश करें।
3.बादाम का तेल
बादाम के तेल के इस्तेमाल से भी दाग को दूर किया जा सकता है। सोने से पहले हल्के हाथों से आंख और नाक के पास पड़े दाग पर मालिश करें।
4. खीरे का रस लगाएं
खीरे को काट लें, अब इससे आंख और नाक के आस-पास पड़े निशानों पर रब कर सकते हैं। इससे दाग कम होने में मदद मिल सकती है।
5.नींबू का रस लगाएं
चश्मे के निशान वाली जगह पर नींबू का रस लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
6.गुलाब जल का कर सकते हैं इस्तेमाल
गुलाब जल के इस्तेमाल से भी आप नाक और आंख के आसपास पड़े निशान को दूर कर सकते हैं। कॉटन को गुलाब जल में भिगोकर निशान वाली जगह पर लगा सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।