Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Homemade Face Wash: घर पर इन तरीकों से बनाएं हर्बल फेस वॉश, आएगा चतेहरे पर निखार

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 04 Apr 2023 02:25 PM (IST)

    Homemade Face Wash गर्मी के मौसम में स्किन की चमक खो जाती है। ऐसे में चेहरे को ठंडक पहुंचाने वाले चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। केमिकल बेस्ड फेस वॉश से चेहरा हो सकता है खराब। तो आइए जानते हैं घर पर नेचुरल फेस वॉश बनाने की विधि।

    Hero Image
    Homemade Face Wash: इस तरह बनाएं हर्बल फेस वॉश,

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Face Wash: गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी समस्या आम है। बढ़ते तापमान का असर सीधा हमारे स्किन पर पड़ता है। जैसे कि त्वचा का लाल होना, सनबर्न, पिंपल्स, डार्क पैचेस आदि। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आपको अपनी स्किन का विशेष ख्याल रखना होगा। ऐसे में आज आपको घरेलू फेस वॉश के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप स्किन संबंधी समस्या से निजात पा सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एलोवेरा का फेश वॉश

    एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह हाइड्रेटिंग गुणों से भी भरपूर हैं, जो स्किन सेल्स को अंदर से हाइड्रेट करता है। यह सन टैनिंग से भी बचाने में सहायक है। इस तरह गर्मी के मौसम में आपके लिए एलोवेरा का फेश वॉश बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

    इसे बनाने के लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल लें। अब इसमें एक टी-स्पून बेसन मिलाएं। फिर पानी डाल कर इसका मिश्रण तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    मिंट फेश वॉश

    गर्मी के मौसम में स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप पुदीना से बने फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को ठंडक पहुंचाने में मददगार है। इससे त्वचा की चमक बरकरार रहेगी। इसके इस्तेमाल से एक्ने की समस्या भी कम हो सकती है।

    इस तरह बनाएं पुदीने से फेस वॉश

    सबसे पहले पुदीने के पत्तियों के पानी से धो लें। अब इसे पीस लें। इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इससे गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

    तुलसी फेस वॉश

    तुलसी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन संबंधी समस्या जैसे मुंहासे, संक्रमण आदि को ठीक करने में मदद करते हैं।

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी के पत्तों को साफ कर लें, इसे पीस लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं, लगभग 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik