Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2024: चेहरे से रातों-रात करना है होली का रंग साफ, तो ये टिप्स होंगे मददगार

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 02:29 PM (IST)

    होली का मजा तब तक नहीं आता जब तक अपने दोस्तों को रंग न दें लेकिन बदले में वे भी आपको रंग लगाते हैं जो कई बार साफ होने का नाम ही नहीं लेता। चेहरे से रंग साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है और इस कारण त्वचा को नुकसान भी पहुंचता है। इसलिए हम कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं जिनसे चेहरे का रंग आसानी से साफ हो जाएगा।

    Hero Image
    इन टिप्स की मदद से रातों-रात हो जाएगा होली का रंग चेहरे से गायब

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: होली का त्योहार यानी रंगों का त्योहार। इस साल यह 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग अबीर-गुलाल से एक-दूसरे के चेहरे रंगते हैं और खूब धमाल मचाते हैं। अपने दोस्तों के साथ इस त्योहार का मजा ही कुछ और होता है। एक-दूसरे को रंगने की होड़ में लोग तरह-तरह के रंगों के इस्तेमाल से एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। रंगों से खेलने में जितना मजा आता है, उतनी ही मेहनत उन्हें साफ करने में लगती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खासकर, चेहरे से रंग साफ करना बहुत मुश्किल होता है। चेहरे की त्वचा काफी नाजुक होती है, इसलिए इसे जोर से रगड़ने से स्किन छिलने का खतरा रहता है। इसलिए चेहरे से रंग साफ करते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। इस परेशानी से बचाने के लिए हम कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने चेहरे का रंग साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे से रंग साफ करने के उपाय।

    यह भी पढ़ें: कहीं होली के रंग आपके जीवन में अंधेरा न घोल दें, एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें अपनी आंखों का ख्याल

    आटे और नींबू से स्क्रब करें

    होली का रंग उतारने के लिए नहाने से पहले गेंहू का आटा लें और उसमें कुछ बूंद नींबू मिलाएं। आटे का एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और उसे अपने चेहरे पर लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए आटे को चेहरे से छुटाएं। फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे चेहरे पर लगा जिद्दी रंग आसानी से उतर जाएगा। आटा डेड सेल्स को साफ करता है और नींबू एसिडिक होता है, जो रंग को हल्का करने में मदद करता है। इस कारण इन दोनों को मिलाकर लगाने से चेहरे का रंग आसानी से उतर जाता है।

    दही और बेसन फेस पैक

    यह फेस पैक एक तीर से दो शिकार का काम करता है। यह रंग उतारने में मदद तो करता ही हैं, साथ ही, यह त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी सहायता करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन में दही, एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस मिलाकर, इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से धीरे-धीरे रगड़कर छुड़ा लें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे का रंग मिनटों में उतर जाएगा।

    मुलतानी मिट्टी का स्क्रब

    चेहरे से पक्का रंग उतारने के लिए मुलतानी मिट्टी से बना स्क्रब न केवल चेहरे पर बल्कि पूरे शरीर पर लगाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए मुलतानी मिट्टी में पपीता और शहद मिलाएं और इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। जब यह सूख जाए, तो गीले हाथों से इसे रगड़कर छुड़ाएं। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा।

    यह भी पढ़ें: केमिकल वाले रंग बन सकते हैं बालों के टूटने और ड्राईनेस की वजह, ऐसे बचें इन समस्याओं से

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner