विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care Tips: चेहरे की ऑयली स्किन हटाने के साथ-साथ निखार भी लाएंगे मुल्तानी मिट्टी के ये फेस पैक्स

By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 29 Sep 2023 10:59 PM (IST)

Skin Care Tips इन दिनों कई सारे लोग त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। ऐसे में अपनी त्वचा को निखारने ...और पढ़ें

चेहरे को निखारेंगे ये 3 फेस पैक्स
चेहरे को निखारेंगे ये 3 फेस पैक्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: पहले के वक्त से किसी भी छोटी से छोटी परेशानी को घर पर ही कुछ घरेलू उपायों की मदद से कंट्रोल या ठीक किया जाता रहा है। सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी यह बात लागू होती है। हालांकि, आज तो बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन त्वचा संबंधी कई परेशानियों से निजात पाने के लिए कई लोग आज भी घरेलू उपाय ही अपनाते हैं। मुल्तानी मिट्टी इन्हीं उपायों में से एक है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।

त्वचा की परेशानियों की लिस्ट बहुत लंबी है, लेकिन ऑयली स्किन दिक्कत सबसे आम है। अगर आप भी ऑयली स्किन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो घर बैठे मुल्तानी मिट्टी की मदद से इसे खत्म कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक डेड स्किन सेल्स, चेहरे की गंदगी और ऑयल से छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका-

यह भी पढ़ें-  किचन में रखी इन चीज़ों से पाएं झुर्रियों के साथ दाग-धब्बों से भी छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर फेस पैक

टमाटर में एसिडिक और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं। ये ऑयली स्किन को मॉश्चराइज करके इसमें कसाव लाता है। इस पैक को बनाने के लिए आप बॉउल में दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक टमाटर को घिसकर उसका जूस निकाल लें। अब इस पेस्ट में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद पैक में मौजूद सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर और एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट को लिए लगा रहने दें। पैक सूखने के बाद चेहरे को गीला कर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए उतारे और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

दही और मुल्तानी मिट्टी पैक

दही में विटामिन ए और सी की अच्छी मात्रा में होती है, जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसके लिए आप दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच दही मिलाएं। इन दोनों को मिलाकर एक अच्छा पेस्ट बना लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। पैक को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। सूखने के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें और थपथपा कर सुखाएं।

बेसन और मुल्तानी मिट्टी पैक

आपने बेसन के कई फेसपैक इस्तेमाल किए होंगे। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी को एक चम्मच चंदन पाउडर, मुल्तानी चम्मच बेसन और दो बड़े चम्मच ठंडे दूध में डाल लें। इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं और एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें-  त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, घर पर उगाना भी है आसान

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik