Hartalika Teej पर बैक हैंड के लिए चुनें ये 5 यूनिक मेहंदी डिजाइंस! बढ़ जाएगी हाथों की शोभा
हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने और संतान सुख की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। श्रृंगार का इस दिन खास महत्व है खासकर मेहंदी का। इस बार फ्रंट हैंड के साथ बैक हैंड मेहंदी के कुछ यूनिक डिजाइंस ट्राई करें (Haritalika Teej 2025 Back Hand Mehndi Designs)।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल भाद्रपद शुक्ल तृतीया पर हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस व्रत की पूजा में महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की खास पूजा अर्चना करती हैं। इस दिन शिव परिवार की रेत या मिट्टी से बनी मूर्तियों की पूजा करना होता है। जो महिलाएं ये व्रत रखती हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है। परिवार में खुशहाली आती है।
इस दिन श्रृंगार का भी खास महत्व है। ऐसे में जब बात श्रृंगार की हो रही हो और मेहंदी का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। इस दिन मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। फ्रंट हैंड के मेहंदी डिजांइस के बारे में तो सभी बताते हैं, लेकिन हम आपको इस बार बैक हैंड मेहंदी के यूनिक डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। अगर आप भी इस डिजाइन की मेहंदी अपने हाथों में रचाएंगी तो इससे हाथों की सुंदरता और निखर कर सामने आएगी। आइए देखते हैं फोटोज -
डिजाइन नंबर 1
Image Credit- Instagram
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। आमतौर पर लोग फ्रंट हैंड पर भगवान शिव और माता पार्वती की डिजाइन वाली मेहंदी लगाते हैं, लेकिन आप चाहें तो इस बार बैक हैंड पर भी ये डिजाइन बना सकती हैं। शगुन के साथ-साथ यूनिक डिजाइन भी हो जाएगा। साथ ही आपके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।
डिजाइन नंबर 2
Image Credit- AI Generated
बैक हैंड पर मेहंदी लगाने के लिए आप ये डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें गुलाब के फूलों का डिजाइन बहुत खूबसूरत लगेगा। साथ ही चेन डिजाइन और दो उंगलियों पर जाल का पैटर्न हाथों की सुंदरता बढ़ा देगा।
डिजाइन नंबर 3
Image Credit- Instagram
मंडाला आर्ट वाली मेहंदी डिजाइन तो खूब पसंद की जाती है। ये देखने में भले ही आपको लगे कि इसे बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन वाकई आप इस डिजाइन को पांच मिनट के समय में अपने बैक हैंड पर रचा सकती हैं। ये दिखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगती है।
डिजाइन नंबर 4
Image Credit- Instagram
नई नवेली दुल्हनों के हाथों में तो भरी-भरी मेहंदी खूब जचती है। शादी के बाद अगर ये आपकी पहली तीज है तो आपको बैक हैंड पर फुल डिजाइन वाली मेहंदी ही लगानी चाहिए। इससे आपके हाथ सुंदर ताे लगेंगे ही, साथ ही आपको दुल्हन बनने वाली फीलिंग भी आएगी। आपके पिया भी आप पर लट्टू हाे जाएंगे।
डिजाइन नंबर 5
Image Credit- Freepik/Facebook
अगर आपको ज्यादा हैवी डिजाइन नहीं पसंद है तो आप बैक हैंड पर ये सिंपल डिजाइन की मेहंदी भी लगा सकती हैं। इसकी खास बात तो ये है कि आप इसे पांच से 10 मिनट में लगा सकती हैं। ये यूनिक डिजाइंस सभी को खूब पसंद भी आएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।