Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hartalika Teej 2025: कुंवारी कन्याओं के लिए क्या है हरतालिका तीज व्रत का सही नियम?

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 05:00 PM (IST)

    हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पर्व है जो विवाहित और कुंवारी कन्याओं दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने से योग्य वर की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

    Hero Image
    Hartalika Teej 2025: कुंवारी कन्याओं के लिए हरतालिका तीज व्रत के नियम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। यह व्रत जितना विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही कुंवारी कन्याओं के लिए भी खास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कुंवारी कन्याएं अगर पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से इस व्रत को रखें, तो उन्हें भगवान शिव जैसा योग्य और मनचाहा वर मिलता है, तो आइए जानते हैं कि कुंवारी कन्याओं के लिए हरतालिका तीज व्रत (Hartalika Teej 2025) के क्या नियम हैं और उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्रत के नियम (Hartalika Teej 2025 Fast Rules)

    • हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है।
    • यह व्रत सूर्योदय से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय के बाद ही खोला जाता है।
    • कुंवारी कन्याएं भी इस नियम का पालन करती हैं।
    • पूजा के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा रेत/ मिट्टी से बनाएं या खरीदें।
    • एक वेदी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और फूलों से सजाएं।
    • पूजा की थाली में रोली, गंगाजल, चंदन, धतूरा, बेलपत्र, फूल, फल, मिठाई और अक्षत रखें।
    • शाम के समय, स्नान करके नए या साफ कपड़े पहनें।
    • भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें और उनकी विधिवत पूजा करें।
    • उन्हें फूल और फल भाव के साथ चढ़ाएं।
    • पूजा के दौरान हरतालिका तीज की कथा सुनें या पढ़ें।
    • अंत में आरती लें और फिर सभी में प्रसाद बांटें।
    • बड़ों का आशीर्वाद लें।
    • हरतालिका तीज की रात को जागरण करने का भी महत्व है।
    • रात में भजन-कीर्तन करें और भगवान शिव-पार्वती का ध्यान करें।

    क्या करें और क्या न करें? (Hartalika Teej 2025 Dos And Donts)

    क्या करें

    • व्रत के दौरान मन में पवित्र विचार रखें और भगवान शिव का ध्यान करें।
    • लाल, पीला या गुलाबी जैसे शुभ रंग के कपड़े पहनें।
    • माता-पिता और बड़ों का सम्मान करें।

    क्या न करें

    • गलती से भी पानी या भोजन ग्रहण न करें।
    • गुस्सा न करें और न ही किसी की बुराई करें।
    • नुकीली वस्तुओं जैसे कैंची या चाकू का उपयोग करने से बचें।

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में क्या करें और क्या नहीं? जानिए नियम

    यह भी पढ़ें- Shani Amavasya 2025: अमावस्या और शनिवार का दुर्लभ संयोग, रात को किए गए इन उपाय से बदलेगी तकदीर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।