विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या कंघी करते ही गुच्छों में टूटते हैं बाल? इन 7 घरेलू उपायों से कम मेहनत में बालों को बनाएं लंबा और घना

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

बालों का झड़ना और पतलापन आजकल आम समस्या है, जिसके लिए महंगे ट्रीटमेंट की बजाय घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं।

बालों को मजबूत बनाएंगे ये घरेलू उपाय (AI Generated Image)

बालों को मजबूत बनाएंगे ये घरेलू उपाय (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बालों का झड़ना, पतलापन और धीमी ग्रोथ आजकल एक कॉमन प्रॉब्लम बन गई है। खराब खानपान, तनाव, धूल-मिट्टी और केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स बालों को कमजोर बना देते हैं। ये बात और है कि बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए हमेशा महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती। 

कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी बालों को मजबूत, घना और लंबा बनाया जा सकता है। अगर आप कम मेहनत में बालों की अच्छी ग्रोथ चाहते हैं, तो यहां बताए गए कुछ असरदार घरेलू उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

बालों को मजबूत बनाने के लिए घरेलू उपाय

  • नारियल तेल से नियमित मसाज- नारियल तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाकर जड़ों को पोषण देता है। इसलिए हल्का गुनगुना नारियल तेल लेकर हफ्ते में दो बार सिर की मसाज करें। 
  • एलोवेरा जेल का इस्तेमाल- एलोवेरा में मौजूद विटामिन और एंजाइम बालों की ग्रोथ को प्रमोट करते हैं। ताजा एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर 20-30 मिनट लगाकर वॉश करें। इससे बालों में नमी बनी रहती है और डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है।
  • प्याज का रस लगाएं- प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है। इसलिए प्याज का रस स्कैल्प पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से वॉश करें।
  • आंवला और मेथी का हेयर पैक- आंवला विटामिन-सी का अच्छा सोर्स है और मेथी बाजीलों को मजबूती देती है। मेथी दानों को रातभर भिगोकर पीस लें और उसमें आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाकर बालों पर 30 मिनट तक लगाएं। 
  • हेल्दी डाइट लें- बालों को बाहरी देखभाल के साथ, सही डाइट भी इनकी ग्रोथ के लिए जरूरी है। प्रोटीन, आयरन, बायोटिन और ओमेगा-3 से भरपूर चीजें जैसे दालें, अंडे, हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और फल अपनी डाइट में शामिल करें।
  • ज्यादा हीट और केमिकल्स से बचें- बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर और हेयर कलर का इस्तेमाल बालों को कमजोर बनता है। इसलिए बालों पर कम हीट का प्रयोग करें और नेचुरल हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
  • पूरी नींद और तनाव कम करें- तनाव और नींद की कमी का सीधा असर बालों की सेहत पर पड़ता है। इसलिए रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें और योग या मेडिटेशन करें। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा और बालों की ग्रोथ भी बेहतर होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।