रूखे-बेजान और झड़ते बालों के लिए संजीवनी है गुड़हल का तेल, फूल और पत्तियों से घर पर ऐसे बनाएं हेयर ऑयल
बदलते मौसम और खराब डाइट से बालों की समस्याएँ बढ़ रही हैं, जिसके लिए गुड़हल का तेल एक प्राकृतिक समाधान है।

हेयर केयर के लिए गुड़हल का तेल (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते मौसम, बढ़ते प्रदूषण और खराब डाइट की वजह से बालों की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कोई अपने हेयरफॉल से परेशान है, तो किसी को बालों के रूखेपन और डैंड्रफ ने परेशान कर रखा है। इससे बचने के लिए लोग महंगे सीरम और हेयर मास्क का विकल्प चुनते हैं, जबकि घर में ही इसका समाधान मौजूद है।
ऐसे में अगर आप बाहर मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बजाय घर का बना कोई नुस्खा तलाश रहे हैं, तो गुड़हल का तेल इसमें आपकी मदद कर सकता है। आइए गुड़हल का तेल बनाने की विधि और लगाने का सही तरीका जानते हैं:
गुड़हल का तेल
जर्नल ऑफ एथ्नोफार्माकोलॉजी की स्टडी के मुताबिक, गुड़हल के तेल से गंजेपन जैसी स्थिति तक को ठीक किया जा सकता है। इसका तेल बनाने के लिए ये सामग्री शामिल करें:
सामग्री
1 कप नारियल का तेल
8-10 गुड़हल के फूल
8-10 गुड़हल की पत्तियां
विधि
तेल बनाने के लिए सबसे पहले 8-10 गुड़हल के फूल और इतनी ही पत्तियां लेकर उसे धूप में या पंखे की हवा में 24 घंटे तक सुखा लें।
इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर एकदम बारीक पाउडर बना लेना है।
अब गैस पर एक बर्तन रखें और उसमें 1 कप नारियल का तेल डालकर गर्म करें। आप चाहे तो नारियल की जगह ऑलिव ऑयल या बादाम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तेल में गुड़हल का पाउडर भी मिलाएं और कम से कम 10 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म होने दें, जिससे गुड़हल के गुण तेल में अवशोषित हो पाएं।
फिर तेल को ठंडा होने के लिए रख दें और आखिर में इसे छानकर किसी शीशी में भर लें।
गुड़हल का तेल तैयार है, इसे हेयर केयर में शामिल किया जा सकता है। \
कैसे और कब लगाएं?
इस तेल को जड़ों में लगाना है और इसके लिए आप रुई की मदद ले सकते हैं। एक कटोरी में 2 चम्मच तेल डालें और उसमें रुई डुबोकर फिर इसे स्कैल्प पर अप्लाई करें। इसे लगाने के बाद उंगलियों से हल्के दबाव के साथ 5-6 मिनट तक सिर की मालिश करें। 40-45 मिनट तक लगाए रखने के बाद माइल्ड शैंपू से सिर धो लें। इस तेल को हफ्ते में 1 बार लगाना और बेहतर परिणाम के लिए एक रात पहले लगाना फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें- ब्रांडेड परफ्यूम पर खर्चे की जरूरत नहीं! पेट्रोलियम जेली से बनाएं लॉन्ग-लास्टिंग Fragrance Gel, दिनभर रहेगी महक
यह भी पढ़ें- कितना भी मॉइश्चराइजर लगा लें, सर्दियों में फिर रूखी हो जाती है त्वचा? ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।