विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कितना भी मॉइश्चराइजर लगा लें, सर्दियों में फिर रूखी हो जाती है त्वचा? ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:42 AM (IST)

सर्दियों में मॉइश्चराइजर के बावजूद त्वचा के रूखेपन से परेशान लोगों के लिए ये नुस्खे बड़े असरदार हैं।

सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के उपाय (Image Source: AI Generated)

सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के उपाय (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड के मौसम की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि जितना भी मॉइश्चराइजर लगा लिए जाए, त्वचा थोड़े समय बाद फिर से रूखी हो जाती है। इसमें भी जिनकी ड्राई स्किन है, उन्हें यह समस्या सबसे ज्यादा होती है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे मॉइश्चराइजर भी इस्तेमाल करते हैं, पर समाधान फिर भी नहीं मिलता। 

ऐसे में अगर आपकी भी विन्टर की यह सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है, तो आइए इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ स्किन केयर टिप्स जानते हैं। 

नहाते समय तेल लगाएं 

ठंड के मौसम में बार-बार त्वचा के रूखेपन से बचने के लिए सबसे असरदार तरीका है नारियल या सरसों का तेल। जब भी नहाने जाएं तो पानी में कोई भी तेल मिला लें। आप चाहे तो नहाने से पहले भी तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं। इससे ऑयल स्किन में गहराई तक समाकर उसे ड्राई होने से रोकता है।  

शहद 

शहद में कई ऐसे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करने के साथ ही उसमें कसाव भी लाते हैं। बस इसके लिए जरूरी है कि इस्तेमाल किया जाने वाला शहद ऑर्गैनिक होना चाहिए। नहाने के बाद 2 बड़े चम्मच शहद लें और उसमें 3-4 बूंद नारियल का तेल मिलाकर स्किन पर 10 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। फिर थोड़ी देर बाद सादे पानी डाल लें। 

बादाम का तेल 

विटामिन-ई से भरपूर बादाम का तेल भी ड्राई स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्किन बैरियर की सुरक्षा करने के साथ ही उसमें चमक बरकरार रखने की खूबी के लिए जाना जाता है। नारियल में बराबर मात्रा में बादाम का तेल मिलाकर स्किन पर मॉइशराइजर की तरह लगाएं। इससे त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेट रहेगी। 

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल में पॉलीसैकराइड नामक एक कंपाउंड होता है, जो त्वचा का रूखापन कम करने के साथ मरम्मत करने और घाव भरने में बड़ा कारगर है। अगर आपकी स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई रहती है, तो रोज रात में सोने से पहले हाथों और पैरों पर एलोवेरा जेल अप्लाई करके मालिश करें। इसे 10-15 मिनट तक स्किन में एब्जॉर्ब हो जाने के लिए छोड़ दें और उसके बाद ही सोएं। 

किन बातों का रखें ध्यान? 

  1. किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूरी है, ताकि समझ आ सके कि वह स्किन के लिए सेफ है या नहीं। 

  2. ज्यादा गर्म पानी से नहाने से सख्त परहेज करें। 

  3. हीटर वाले कमरे में ज्यादा न बैठें और उस दौरान त्वचा को मॉइश्चराइज करने का खास ख्याल रखें। 

  4. जरूरत से ज्यादा ड्राई स्किन की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि ऐसा एग्जिमा और सोरायसिस में भी होता है। 

  5. खुद को हाइड्रेट रखें और डाइट में विटामिन-सी के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें शामिल करें। 

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।