विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेस्टिव सीजन में मेकअप और प्रदूषण ने छीन लिया चेहरे का निखार? ऐसे करें स्किन को फिर से तरोताजा

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:00 AM (IST)

फेस्टिव सीजन के बाद मेकअप और प्रदूषण से बेजान हुई त्वचा को फिर से निखारने के लिए ये स्किनकेयर टिप्स अपनाएं।

फेस्टिव सीजन के बाद चेहरे की रौनक लौटाएं इन तरीकों से (Image Source: AI Generated)

फेस्टिव सीजन के बाद चेहरे की रौनक लौटाएं इन तरीकों से (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। निखरी और खिली-खिली त्वचा पाना हर किसी का सपना है, जिसके लिए हम बहुत से नुस्खे और प्रोडक्ट्स आजमाते हैं। पर फेस्टिव सीजन के बाद थकान के चलते चेहरा एकदम बेजान लगने लगता है। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे की रौनक वापिस लौटाने के लिए नुस्खे तलाश रहे हैं, ये स्किनकेयर टिप्स जरूर फॉलो करें। 

डबल क्लेंजिंग 

दीवाली पर हेवी मेकअप और बाहर का प्रदूषण त्वचा को बेजान कर देता है। ऐसे में चेहरे की रौनक वापिस लाने के लिए डबल क्लेंजिंग करना न भूलें। मेकअप को अच्छे से हटाने के बाद ही फेस वॉश से धोएं। दिन में दो बार खासकर बाहर से आने के बाद की गई चेहरे की डीप क्लीनिंग त्वचा को फिर से पहले जैसा करने में मदद करेगी। 

आंखों के लिए कोल्ड थेरेपी 

त्योहारों की थकान का सबसे ज्यादा भार हमारी आंखें उठाती हैं, अगर आप भी आई पफीनेस की समस्या से जूझ रहे हैं तो कोल्ड थेरेपी को स्किनकेयर में शामिल करें। इसके लिए चिल्ड टी बैग्स इस्तेमाल में लाएं या फिर बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में लपेटकर आंखों पर लगाएं। आप एक बर्तन में बर्फ के टुकड़े और थोड़ा पानी डालकर पूरे फेस को कोल्ड थेरेपी दे सकते हैं। 

कॉफी स्क्रब  

कॉफी स्क्रब चेहरे की गंदगी साफ करने के साथ ही ब्लैकहेड्स हटाने और बल्ड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करेगा। 1/2 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच शहद मिलाकर 5-10 मिनट तक हल्के हाथ  के दबाव से चेहरे को स्क्रब करें। इसे 5 मिनट लगाए रखने के बाद सादे पानी से धो लें। 

टमाटर रस से मसाज 

चेहरे पर जमा धूल, मिट्टी और प्रदूषण तत्वों को रिमूव करने के लिए टमाटर के रस का इस्तेमाल करें। एक छोटा टमाटर लेकर उसका रस निकाल लें। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाये रखने के लिए हल्के हाथ से मसाज करते हुए हटाएं। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लेना है। 

सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर जरूरी है 

चेहरे की डीप क्लीनिंग के बाद त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर और हर 1-2 घंटे के अंतराल के बाद सनस्क्रीन लगाना स्किन को हेल्दी रखने की एक जरूरी शर्त है। फिर चाहे बाहर धूप हो या नहीं, सनस्क्रीन को डेली स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।

यह भी पढ़ें- हर वायरल स्किनकेयर प्रोडक्ट आपके लिए नहीं! इंडियन स्किन को चाहिए अलग देखभाल, न करें ये गलतियां

यह भी पढ़ें- फेस एक्जीमा है, तो मेकअप लगाते समय न करें ये गलतियां, त्वचा का रखें खास ख्याल

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।