विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे लोशन-क्रीम खरीदना काफी नहीं! सर्दियों में फटे और खुरदुरे हाथों परमानेंट इलाज करेंगे 7 टिप्स

By Meenakshi NaiduEdited By: Nikhil Pawar
Published: Tue, 10 Nov 2026 06:30 AM (IST)

क्या सर्दियों की दस्तक के साथ ही आपके हाथों की कोमलता भी कहीं गायब हो गई है? अगर हां, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है।

महंगे से महंगा हैंड लोशन भी हो रहा है बेअसर? (Image Source: AI-Generated)

महंगे से महंगा हैंड लोशन भी हो रहा है बेअसर? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगती है। ठंडी हवाएं, कम नमी, हीटर का उपयोग और बार-बार हाथ धोने की आदत... ये सब मिलकर हमारे हाथों की त्वचा को रूखा और खुरदरा बना देते हैं।

अक्सर आपने भी गौर किया होगा कि महंगे और अच्छे लोशन लगाने के कुछ ही देर बाद हाथ फिर से रूखे महसूस होने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्किन को सही पोषण नहीं मिल पाता या फिर हमारा स्किन केयर रूटीन गलत होता है।

हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अपने हाथों को मुलायम और हेल्दी बनाए रखने के लिए इन आसान और असरदार टिप्स को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं।

गुनगुने पानी को बनाएं अपना दोस्त

सर्दियों में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए हम अक्सर बहुत गर्म पानी से हाथ धो लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेज गर्म पानी त्वचा की नेचुरल ऑयल लेयर को खत्म कर देता है? इससे हाथों में रूखापन और बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा हाथों को साफ करने के लिए हल्के गुनगुने या नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करें।

साबुन नहीं, माइल्ड क्लींजर चुनें

ऐसे साबुन या हैंडवॉश जिनमें बहुत ज्यादा केमिकल्स होते हैं, वे आपके हाथों की बची-खुची नमी भी छीन लेते हैं। इसकी जगह सल्फेट-फ्री और मॉइस्चराइजिंग क्लींजर का उपयोग करें। इससे आपके हाथ गंदगी से तो मुक्त होंगे ही, साथ ही उनकी नमी भी बरकरार रहेगी।

हाथ धोने के तुरंत बाद लगाएं मॉइस्चराइजर

जब हम हाथ धोते हैं, तो त्वचा हल्की नम रहती है। इसी नमी को लॉक करने का यह सबसे सही समय होता है। इसलिए हाथ धोने के तुरंत बाद कोई थिक हैंड क्रीम या बॉडी बटर लगाएं। ऐसा लोशन चुनें जिसमें ग्लिसरीन, शीया बटर या नारियल का तेल मौजूद हो।

रात में दें डीप मॉइस्चर का भरपूर पोषण

रात का समय स्किन रिपेयर के लिए सबसे अच्छा होता है। सोने से पहले अपने हाथों पर किसी प्राकृतिक तेल या गाढ़ी क्रीम की एक मोटी परत लगाएं। इसके बाद कॉटन के ग्लव्स पहन कर सो जाएं। रात भर में त्वचा को गहरा पोषण मिलेगा और सुबह उठने पर आपके हाथ एकदम मखमली और सॉफ्ट महसूस होंगे।

डेड स्किन हटाने के लिए करें स्क्रब

अगर हाथों पर डेड स्किन जमा हो जाए, तो वे खुरदरे और बेजान दिखने लगते हैं। इसे दूर करने के लिए हफ्ते में एक या दो बार स्क्रब जरूर करें। आप घर पर ही चीनी और शहद, या फिर कॉफी और नारियल तेल को मिलाकर एक शानदार स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इससे हाथों की हल्की मसाज करें। डेड स्किन हटने से आपका मॉइस्चराइजर भी त्वचा पर बेहतर तरीके से काम करेगा।

अंदरूनी हाइड्रेशन और डाइट का रखें ख्याल

ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही काफी नहीं है, बल्कि अंदर से हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है। दिनभर खूब पानी पिएं। इसके अलावा अपनी डाइट में हेल्दी फैट, नट्स और ताजे फलों को शामिल करें। यह पोषण त्वचा को भीतर से स्वस्थ और मुलायम बनाता है।

ठंडी हवाओं और केमिकल्स से करें बचाव

जब भी घर से बाहर निकलें, तो ऊनी या कॉटन के ग्लव्स जरूर पहनें। इससे आपके हाथ सीधी ठंडी हवाओं के कहर से बचे रहेंगे। वहीं, घर के काम जैसे बर्तन धोते या सफाई करते समय रबर के ग्लव्स का इस्तेमाल करें, ताकि डिटर्जेंट या अन्य हार्श केमिकल्स का सीधा असर आपकी कोमल त्वचा पर न पड़े।

यह भी पढ़ें- हर वायरल स्किनकेयर प्रोडक्ट आपके लिए नहीं! इंडियन स्किन को चाहिए अलग देखभाल, न करें ये गलतियां

यह भी पढ़ें- बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के चाहिए 'नेचुरल ग्लो'? रोज रात बिस्तर पर जाने से पहले जरूर फॉलो करें ये आसान स्किन केयर रूटीन

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।