Beauty Tips: अंडरआर्म्स के कालेपन से हैं परेशान, तो घर पर अपनाएं ये आसान पैक
Beauty Tips हाफ स्लीव्स कपड़े कई लोगों को काफी पसंद होते हैं। हालांकि अक्सर डार्क अंडरआर्म्स की वजह मन मुताबिक कपड़े पहन नहीं पाते हैं। अगर आप भी अक्सर अपने काले अंडरआर्म्स की वजह से हाफ स्लीव्स कपड़े नहीं पहन पाते हैं तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं डार्क अंडरआर्म्स के निजात पाने के आसान उपाय-

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beauty Tips: गर्मी के दिनों में लोग अक्सर हॉफ स्लीव के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन हमारे शरीर में कई ऐसी स्किन प्रॉब्लम्स होती हैं, जिनकी वजह से हमें अपना मन मारना पड़ सकता है। इसी में से एक है डार्क अंडरआर्म्स। वैक्सीन कराने के बाद बगलों के बाल साफ तो हो जाते हैं लेकिन कई बार इसके रंग के डार्क होने की वजह से शर्मिंदा होने के डर से हम मन मुताबिक कपड़े नहीं पहन पाते हैं। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आइए इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानें।
डार्क अंडरआर्म्स के लिए घरेलू उपाय
नींबू
नींबू में विटामिन सी मौजूद होता है। आप एक नींबू को दो टुकड़ों में काट लें और उससे अपने अंडरआर्म्स पर कुछ मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। नींबू के रस को लगभग 5-10 मिनट तक लगा रहने दें। अब इसे ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- चेहरे की ऑयली स्किन हटाने के साथ-साथ निखार भी लाएंगे मुल्तानी मिट्टी के ये फेस पैक्स
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में काफी प्रभावी होता है। आप दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को घोलते वक्त इसमें बुलबुले आने लगेंगे, जब ये बुलबुले कम हो जाएं तो इसे अपने अंडरआर्म पर लगाएं और 5 से 10 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
हल्दी
हल्दी हमारी स्किन को चमक देने का काम करती है। आप एक बॉउल में एक चम्मच ऑर्गेनिक हल्दी, शहद और दूध लें। इन सभी को आपस में अच्छी तरह मिलाएं और अंडरआर्म पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
एलोवेरा
एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को ठंडा और साफ करने में मदद करते हैं। आप नेचुरल एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसका ताजा एलोवेरा जेल निकालें। इस जेल को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और इसे लगभग 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
आलू
अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आलू सबसे किफायती और प्रभावी तरीकों में से एक है। आप एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब इस रस को कॉटन बॉल की मदद से सीधे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- पाना चाहते हैं स्मूद और सिल्की बाल, तो इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।