विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे प्रोडक्ट्स के बाद भी मेकअप हो जाता है 'पैची'? फ्लॉलेस ग्लो के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Fri, 06 Nov 2026 06:30 AM (IST)

फेस्टिव सीजन में मेकअप पैची न हो, इसके लिए कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना जरूरी है।

फेस्टिव सीजन में घंटों फ्रेश रहेगा मेकअप (AI Generated Image)

फेस्टिव सीजन में घंटों फ्रेश रहेगा मेकअप (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन आ चुका है और ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसका मेकअप बिल्कुल फ्लॉलेस दिखे। मेकअप न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि ये कॉन्फिडेंस बढ़ाने में भी मदद करता है। त्योहार के मौके पर हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा स्मूद, फ्रेश और फ्लॉलेस नजर आए। 

हालांकि, अक्सर देखा जाता है कि सही प्रोडक्ट्स होने के बावजूद मेकअप चेहरे पर ठीक से बैठता नहीं, स्किन पैची दिखने लगती है या कुछ ही देर में ग्लो गायब हो जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है मेकअप के स्टेप्स को सही स्टेप और सही तरीके से फॉलो न करना। अगर आप भी मिनटों में नेचुरल निखार और परफेक्ट फिनिश चाहती हैं, तो मेकअप के इन जरूरी स्टेप्स को जरूर फॉलो करें। 

फ्लॉलेस मेकअप के लिए टिप्स

  • क्लीनिंग और स्किन प्रेप- सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से अच्छी तरह साफ करें, जिससे धूल,पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल हट जाए। इसके बाद टोनर लगाकर पोर्स को टाइट करें और स्किन को फ्रेश फील दें। अब अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • प्राइमर- प्राइमर स्किन की टेक्सचर को स्मूद बनाता है, फाइन लाइन्स और ओपन पोर्स को ब्लर करता है। थोड़ी-सी मात्रा लेकर टी-जोन, माथा, नाक और ठुड्डी पर पहले लगाएं, फिर पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से फैलाएं। इससे फाउंडेशन पैची नहीं लगेगा और चेहरे पर नेचुरल फिनिश आएगी।
  • सही फाउंडेशन लगाएं- फाउंडेशन चुनते समय अपनी स्किन टोन और अंडरटोन का खास ध्यान रखें। बहुत ज्यादा हेवी फाउंडेशन लगाने से चेहरा आर्टिफिशियल लग सकता है। लाइट या मीडियम कवरेज वाला फाउंडेशन डेली के लिए बेहतर रहता है।
  • कंसीलर- डार्क सर्कल्स, पिग्मेंटेशन या एक्ने मार्क्स छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। जरूरत वाली जगह पर ही कंसीलर लगाएं और हल्के हाथों से ब्लेंड करें। 
  • पाउडर से करें मेकअप को सेट- मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए उसे सेट करना बहुत जरूरी है। इसके लिए हल्का-सा लूज पाउडर या कॉम्पैक्ट इस्तेमाल करें। खासकर टी-जोन पर ध्यान दें, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा ऑयल आता है। 
  • ब्लश, हाइलाइटर और सेटिंग स्प्रे- अब चेहरे पर नेचुरल कलर और ग्लो लाने के लिए गालों पर हल्का ब्लश लगाएं। इसके बाद चीक बोन्स, नोज ब्रिज और ब्राउ बोन पर थोड़ा-सा हाइलाइटर लगाएं। आखिर में सेटिंग स्प्रे से मेकअप को लॉक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।