विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्वचा की पहली सुरक्षा दीवार है स्किन बैरियर, इसे डैमेज होने से बचाने और रिपेयर करने के ये तरीके जरूर करें फॉलो

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:30 AM (IST)

त्वचा का बाहरी हिस्सा, जिसे स्किन बैरियर कहते हैं, बाहरी वातावरण से त्वचा की रक्षा करता है और उसे हाइड्रेटेड रखता है।

डैमेज स्किन बैरियर को ठीक करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

डैमेज स्किन बैरियर को ठीक करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर स्किन बैरियर के कमजोर होने या डैमेज होने की बात करते हैं, इसके समाधान पर गहराई से फोकस नहीं करते। जबकि त्वचा की कमियों को जानने के बाद सबसे जरूरी है उसकी सुरक्षा ठीक ढंग से किया जाना। 

ऐसे में आइए स्किन बैरियर को सुरक्षित करने के कुछ टिप्स जानते हैं, जिन्हें डेली स्किनकेयर रूटीन में फॉलो किया जा सकता है। 

क्या है स्किन बैरियर और यह त्वचा की सुरक्षा कैसे करता है? 

हमारी त्वचा का सबसे बाहरी हिस्सा स्किन बैरियर कहलाता है, जिसे मेडिकल भाषा में स्ट्रैटम कॉर्नियम नाम दिया गया है। बाहर के वातावरण से त्वचा की रक्षा करना और उसे समय-समय पर हाइड्रेशन पहुंचाना स्किन की इस लेयर की सबसे अहम जिम्मेदारी है। जब इस परत को नुकसान पहुंचता है, तो इससे त्वचा में रूखापन, खुजली, रंगत का बदलना और गंभीर मामलों में सूजन और इन्फेक्शन जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं। 

स्किन बैरियर को नुकसान होने से कैसे बचाएं? 

ऐसी कई बातें हैं जिनका स्किनकेयर के समय ध्यान रखे जाने पर हम स्किन बैरियर को नुकसान पहुंचने से बचा सकते हैं: 

बार-बार फेस वॉश न करें 

आमतौर पर दिन में दो बार चेहरा साफ करने की सलाह दी जाती है, पर कुछ लोग डीप क्लीनिंग के चक्कर में जरूरत से ज्यादा चेहरा धोने लगते हैं। जबकि यह आदत त्वचा की ऊपरी परत को कमजोर कर देती है। 

स्किन प्रोडक्ट्स ध्यान से चुनें 

जब भी त्वचा के लिए कोई प्रोडक्ट चुनें तो उसके इंग्रेडिएंट्स देखने के साथ ही अपने स्किन टाइप का भी ध्यान रखें। खासतौर से अल्कोहोल बेस्ड टोनर या मॉइश्चराइजर न चुनने में समझदारी है, क्योंकि ये त्वचा को हाइड्रेट करने की जगह उसकी ड्राइनेस का कारण बन सकते हैं। 

गर्म पानी से चेहरा न धोएं 

सर्दियों में खासतौर से इस बात का ध्यान रखें कि गर्म पानी से चेहरा न धोएं। दरअसल, यह त्वचा को ड्राई करने के साथ ही उसकी ऊपरी परत को नुकसान करते हुए लालिमा और जलन का कारण बन सकता है। 

जरूरत से ज्यादा स्क्रब न करें 

चेहरे पर स्क्रब करना डेडस्किन हटाने के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा और दबाव के रगड़ना स्किन को नुकसान पहुंचाता है। 

कैसे डैमेज स्किन बैरियर को ठीक कैसे करें? 

  1. पहले से डैमेज स्किन बैरियर को ठीक करने के लिए pH पर ध्यान देने की जरूरत है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ता क्लेंजिंग प्रोडक्ट के लिए 4.0 से 5.0 के बीच pH पर जोर देते हैं। 

  • PubMed सेंट्रल की साल 2017 की रिसर्च के मुताबिक, जोजोबा, कोकोनट, बादाम, आर्गन और सोयाबीन का तेल डैमेज स्किन बैरियर को ठीक रखने की क्षमता रखता है। 

  • सेरामाइड्स वाले प्रोडक्ट भी किसी वरदान से कम नहीं। PubMed की ही दूसरी स्टडी कहती है कि सेरामाइड्स रिच स्किन प्रोडक्ट्स रूखेपन, खुजली और पपड़ीदार त्वचा की दिक्कत से बचा सकते हैं। 

  • देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।