वही पुरानी साड़ी, लेकिन हर बार मिलेगा एकदम नया लुक; इस दीवाली ट्राई करें ये हटकर स्टाइलिंग आइडियाज
पुरानी साड़ियों को दीवाली पर नया और आकर्षक लुक देने के लिए कई स्टाइलिंग आइडियाज दिए गए हैं।

पुरानी साड़ी को रिस्टाइल करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाओं के पास कपड़ों का अच्छा खासा कलेक्शन होता है, क्योंकि उन्हें हर एक ओकेजन पर नई साड़ी या सूट चाहिए। ऐसे में अगर आप साड़ियां पहनने की शौकीन हैं और आपके पास भी बहुत सी ऐसी साड़ियां हैं जिन्हें आपने बस एक या दो बार पहनकर रख दिया, तो आइए आपको बताएं इस फेस्टिव सीजन आप उन्हीं पुरानी साड़ियों को दोबारा से कैसे रीस्टाइल कर सकती हैं।
शर्ट या टॉप के साथ पेयरिंग
दीवाली पार्टी पर अपने लुक में थोड़ा मॉडर्न टच दें और ट्रेडिशनल ब्लाउज की जगह कोई शर्ट या कंट्रास्ट में टॉप वियर करें। आप प्लेन सिल्क की साड़ी पहन रही हैं, तो इसपर वाइट कॉटन शर्ट या सैटिन की बटन-डाउन शर्ट खूब जचेगी। इसके अलावा, हाई टर्टल नेक टॉप भी साड़ी के साथ इन दिनों खूब ट्रेंड में है।
वेस्ट बेल्ट
इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, साड़ी को सामान्य तरीके से पहनकर पल्लू की प्लीट बना लें। इसके बाद अपनी पसंद की साड़ी से मैच करती हुई वेस्ट बेल्ट लगाएं। यह बेल्ट आपके लुक में निखार लाने के साथ ही साड़ी को पहनने की असहजता भी कम करेगी।
जैकेट, केप या श्रग के साथ पेयरिंग
ट्रेडिशनल लुक के जगह इंडो-वेस्टर्न स्टाइल साड़ी पहनना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह लुक भीड़ में आपको लग दिखाने के साथ ठंडक से भी बचाने में मदद करेगा। कुछ नहीं करना है, बाजार से एक लॉन्ग एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट, क्रॉप्ड या पेपलम जैकेट या ब्लेजर जैकेट खरीद लाएं। साड़ी पहनने के बाद उसे ऊपर से वियर करें। इस बात का ध्यान रखें कि जैकेट वेल-फिटेड हो।
पैंट स्टाइल साड़ी
पैंट स्टाइल साड़ी स्टाइल करने के लिए पेटकोट की जगह एक फिटेड पैंट या लेगिन्स पहन लें। इसके बाद साड़ी को आगे से टक कर लें। आप चाहे तो पल्लू खुला छोड़ सकती हैं या उसकी प्लीट्स बना लें। इस तरह रेडी है आपका इंडो-वेस्टर्न पैंट स्टाइल साड़ी लुक।
डबल पल्लू स्टाइल
रॉयल और एलीगेंट लुक के लिए डबल पल्लू स्टाइल साड़ी लुक चुनें। पहले मेन साड़ी को सिम्पल तरीके से बांध लें, फिर दूसरी साड़ी या दुपट्टा लेकर उसे दाईं तरफ से गुजराती स्टाइल में घूमाकर आगे की तरफ लाएं। वैसे यह लुक लंबी हाइट पर ज्यादा फबता है क्योंकि कम लंबाई पर साड़ी का भारीपन लग सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।