Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हफ्तेभर में दूर होगा अंडरआर्म्स का कालापन, बस यहां बताए तरीके से करें कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल

    डार्क अंडरआर्मस की परेशानी से सिर्फ महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष भी परेशान रहते हैं। अगर आप भी इन्हें ब्राइट करने के लिए मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करके थक चुके हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजों (Home Remedies For Dark Underarms) के बारे में बताएंगे जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपने अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर सकते हैं।

    By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Tue, 17 Dec 2024 04:55 PM (IST)
    Hero Image
    Home Remedies For Dark Underarms: इन घरेलू नुस्खों से दूर होगी डार्क अंडरआर्म्स की परेशानी (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Home Remedies For Dark Underarms: डार्क अंडरआर्म्स की समस्या कई लोगों के लिए काफी शर्मनाक होती है। इस वजह से कई लोग कट स्लीव कपड़े पहनने से कतराते हैं और अगर पहन भी लेते हैं तो हाथ उठाने में हिचकिचाते रहते हैं। यह समस्या इतनी आम है कि कई बार हम अपने पसंदीदा कपड़े पहनने से भी चूक जाते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ आसान और घरेलू उपाय (Natural Ways To Lighten Underarms) लेकर आए हैं जो आपके अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने में मदद कर सकते हैं और आपको एक बार फिर कॉन्फिडेंट बना सकते हैं। आइए जानें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों डार्क हो जाते हैं अंडरआर्म्स?

    • शेविंग और वैक्सिंग: बार-बार शेविंग और वैक्सिंग से त्वचा में जलन और कालापन हो सकता है।
    • डियोड्रेंट का यूज: कुछ डियोड्रेंट्स में ऐसे केमिकल्स होते हैं जो स्किन को डार्क कर सकते हैं।
    • ज्यादा पसीना आना: पसीना आने से बैक्टीरिया पनपते हैं जो त्वचा को काला कर सकते हैं।
    • हार्मोनल असंतुलन: हार्मोनल असंतुलन भी अंडरआर्म्स के कालेपन का कारण हो सकता है।

    डार्क अंडरआर्म्स के लिए घरेलू उपाय

    नींबू

    नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं। आप नींबू के रस को सीधे अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं या फिर इसे शहद के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। नींबू को रात भर लगाकर सुबह धो लें।

    यह भी पढ़ें- अंडरआर्म्स का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, तो 5 घरेलू नुस्खों से पाएं इससे जल्द छुटकारा

    बेकिंग सोडा

    बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।

    दही

    दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को गोरा करने में मदद करता है। आप दही को अंडरआर्म्स पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।

    हल्दी

    हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी को पानी या दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं।

    आलू

    आलू में भी ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं। आप आलू को काटकर सीधे अंडरआर्म्स पर रगड़ सकते हैं या फिर आलू का रस निकालकर लगा सकते हैं।

    नारियल का तेल

    नारियल का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाता है। आप सोने से पहले नारियल का तेल अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं।

    इन बातों का भी रखें ख्याल

    • टाइट कपड़े पहनने से पसीना आता है और इससे अंडरआर्म्स का कालापन बढ़ सकता है।
    • नहाते समय अंडरआर्म्स को अच्छी तरह से साफ करें।
    • नेचुरल और हर्बल डियोड्रेंट का यूज करें।
    • हेयर रिमूवल के लिए ब्लेड का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे त्वचा में जलन और कालापन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- कुछ ही दिनों में Dark Circles हो जाएंगे छूमंतर, बस आजमाकर देखें 7 घरेलू उपाय

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा त्वचा के डॉक्टर से सलाह लें।