Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth 2023: अपने पहले करवाचौथ पर एवरग्रीन रेड कलर के आउटफिट में नजर आईं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 01:25 PM (IST)

    Karwa Chauth 2023 लाल रंग को सुहाग की निशानी माना जाता है। तीज- त्योहार के मौके पर इस रंग को पहनना शुभ होता है। इस साल कई बालीवुड एक्ट्रेसेज का पहला करवाचौथ था तो उन्होंने भी इस ओकेजन पर रेड कलर को ही चुना। आइए डालते हैं उनके करवाचौथ लुक पर एक नजर। जिन्होंने अपनी सादगी से लूट लिया दिल।

    Hero Image
    Karwa Chauth 2023: करवाचौथ पर रेड साड़ी में नजर आई ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth 2023: ज्तोतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू रीति-रिवाज में लाल रंग को शुभ माना जाता है।  वहीं, लाल रंग पहनने की एक वजह ये भी है कि इस रंग को सौभाग्य का रंग भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि लाल रंग ऊर्जा का स्त्रोत होता है और इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। तीज-त्योहारों के मौके पर महिलाएं ज्यादातर इस रंग के कपड़े ही पहनना पसंद करती हैं। वैसे ये ट्रेंड इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ भी फॉलो किया। कई सारी एक्ट्रेसेज का ये पहला करवाचौथ था और इस मौके पर उन्हें रेड कलर के आउटफिट्स के साथ बिखेरा अपना जलवा। यहां देखें उनका करवाचौथ लुक।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिणीति चोपड़ा

    View this post on Instagram

    A post shared by @parineetichopra

    परिणीति चोपड़ा का शादी के बाद ये पहला करवाचौथ था, तो उनके लिए ये बहुत ही खास मौका था। जिसकी फोटोज़ उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। परिणीति ने इस मौके के लिए रेड कलर का हैवी सूट चुना। इस डिज़ाइनर आउटफिट में परिणीति बेहद खूबबूसरत लग रही हैं। आप उनके सोशल मीडिया पर उनकी इस स्पेशल डे की तस्वीरें देख सकते हैं। 

    अथिया शेट्टी 

    View this post on Instagram

    A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

    अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल ने इसी साल जनवरी में शादी की थी, तो उनका भी ये पहला करवाचौथ था। आथिया ने भी कलर के साथ बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करते हुए रेड कलर ही चुना। रेड कलर की साड़ी में वो बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने डीप नेकलाइन वाला स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पहना है। ओपन हेयरस्टाइल और बस गले में मंगलसूत्र और हाथों में ब्रेसलेट के साथ लुक को कम्प्लीट किया है। 

    शिवालिका ओबरॉय

    खुदा हाफिज स्टार शिवालिका ओबरॉय का भी ये पहला करवाचौथ था। इस मौके पर उन्होंने ने भी रेड साड़ी ही पहनी। गोटा-पट्टी वर्क वाली उनकी ये साड़ी काफी खूबसूरत लग रही है। सिंपल से मंगलसूत्र, ईयररिंग्स, चूड़ी के साथ उन्होंने अपने करवाचौथ लुक को पूरा किया है।  

    हंसिका मोटवानी

    View this post on Instagram

    A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

    हंसिका मोटवानी ने पिछले साल 4 दिसंबर 2022 को ब्वॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी। तो उनका भी ये पहला करवाचौथ था। उन्होंने भी ग्रीन, पर्पल, येलो जैसे ट्रेंडी कलर्स को छो़ड रेड को चुना। उनकी ये ट्रेडिशनल रेड साड़ी वेलवेट की थी। जिसे उन्होंने मैरून कलर के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना था। खुले बाल, स्टेटमेंट इयररिंग्स, नेकलेस और लाल चूड़ियों ने उनका लुक बहुत क्लासी लग रहा था। 

    ये भी पढ़ेंः- Homemade Face Mist: घर में इन चीज़ों से तैयार करें नेचुरल फेस मिस्ट, जो त्वचा को रखेंगे हाइड्रेट और फ्रेश

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Pic credit- freepik