Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन घरेलू नुस्खों से रखें अपनी जवानी को बरकरार

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2016 02:10 PM (IST)

    बाजार में तरह-तरह के प्रोडक्ट हैं, जो दावा करते हैं की वो आपके चेहरे से झुर्रियां खत्म कर देंगे। क्या आप इससे संतुष्ट हैं, ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर आप अपने चेहरे को जवां बना सकते हैं

    इन घरेलू नुस्खों से रखें अपनी जवानी को बरकरार

    नई दिल्ली। महिला हो या फिर पुरूष हर कोई खूबसूरत के साथ हमेशा जवान दिखना चाहता है। बढ़ती उम्र को छुपाना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है। बाजार में मिलने वाली तरह-तरह की क्रीम भी चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को कम करने में कारगर साबित नहीं हो पाती हैं। ऐसे में कछ घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल से आप अपनी खूबसूरत त्वचा को लंबे समय तक जवान रख सकते हैं।


    हमेशा जवान दिखने के लिए जरूरी है पौष्टिक आहार खाना। हरी सब्जियां और दूध को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। इसके इस्तेमाल से अपके शरीर में ताकत के साथ त्वचा को पोषण मिलता है।

    झुर्रियां हटाने के लिए व्यायाम जरूर करें। व्यायाम करते समय अंग्रेजी का अक्षर E और O बोलें, जिससे चेहरा एक बार फैलेगा और एक बार सिकुड़े। ये प्रक्रिया 5 से 7 मिनट तक करें।

    रात में सोने से पहले मूंग दाल भिगो कर रखे और सुबह अंकुरित हो जाए तो इसे चबा-चबा कर खाएं। इसमें विटामिन E की प्रचूर मात्रा होती है। इसका रोजाना सेवन करने से आप लंबे समय तक जवान रह सकते हैं।

    जवान दिखने के लिए रोजाना पपीते के टुकड़े से चेहरे पर मसाज करें और मुंह धो लें। इस उपाय को करने से त्वचा के अंदर मौजूद विषैले पदार्थ और धूल, मिट्टी के कण बाहर निकलते हैं। चेहरे से झुर्रियां गायब होती हैं और निखार आता है।

    रोजाना एक आंवला का सेवन जरूर करना चाहिए। आंवला चेहरे और बाल के लिए काफी कारगर है। इसमें विटामिन C होता है जो आपको जवान बनाए रखने में काफी कारगर होता है।


    गुलाब जल की 2, 3 बूंदों के साथ 3, 4 बूंदें ग्लिसरीन, 1,2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर एक रूई से रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं। इस उपाय को करने से चेहरे की झुर्रियां खत्म होंगी, चेहरा साफ और कसाव आएगा। इसके अलावा 1 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच दही, और 1 चम्मच शहद और केला मैश कर लें इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें इससे चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाएंगी।


    नारियल में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है। त्वचा को नमीं देने के साथ-साथ कच्चा नारियल उसे जवां बनाने में भी काफी कारगर है। नारियल का दूध 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाए इससे चेहरे पर निखार के साथ झुर्रियां खत्म होंगी।

    शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के लिए मॉर्निंग वाक और योग बेहद जरूरी है।

    नियमित रूप से पौष्टिक भोजन खाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा सिगरेट और शराब के सेवन के बचें।

    शादी के लिए समय है कम और घटाना है वजन, अपनाए ये खास तरीके

    चुन्नी नही अब है Cape ड्रेसस का जमाना



    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें