Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eid-Ul-Adha 2025: चांद-तारों से लेकर अरेब‍िक तक, बकरीद पर लगाएं इस ड‍िजाइन की मेहंदी; बढ़ जाएगी खूबसूरती

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 01:45 PM (IST)

    ईद उल अजहा (बकरीद) पर सजना संवरना मह‍िलाओं का पसंदीदा काम होता है। मेहंदी के बिना खूबसूरती अधूरी लगती है। इस मौके पर आप इस खास ड‍िजाइन की मेहंदी अपने हाथों पर रचा सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइनें ट्रेंड में भी हैं। खूबसूरती ऐसी होगी क‍ि हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

    Hero Image
    बकरीद के मौके पर हाथों में लगाएं इस ड‍िजाइन की मेहंदी। Image Credit- Freepik

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ईद उल अजहा के त्योहार का इस्‍लाम धर्म में खास महत्‍व है। इसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इसे बलिदान का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन नमाज पढ़ने, नेकी करने के साथ-साथ सजना संवरना तो बनता ही है। ऐसे में अगर हाथों में मेहंदी न लगाई जाए तो खूबसूरती मानो फीकी लगती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी बकरीद के मौके पर कुछ नया और अट्रैक्‍ट‍िव मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो हमारे साथ बनी रह‍िए। हम आपको कुछ ट्रेंडी और अट्रैक्‍ट‍िव मेहंदी ड‍िजाइन्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सिंपल मेहंदी की डिजाइनें आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आइए देखते हैं -

    बकरीद के मौके पर लगाई जाने वाली ये मेहंदी डिजाइन बहुत ही प्यारी है। अरेबिक पैटर्न वाली ये मेहंदी ड‍िजाइन आपके लुक को कंप्‍लीट कर सकती है। इसे आप आसानी से लगा सकती हैं।

    Image Credit- instagram/mehndi.design.new

    मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन भी लोगों को खूब पसंद आता है। ये आपको एक अलग ही लुक देता है। इसे लगाएंगी तो आपकी खूबसूरती चार गुना ज्‍यादा न‍िखर कर आएगी। इसे लगाना भी बेहद आसान है। इसे आप बैक और फ्रंट दोनों साइड पर बना सकती हैं। 

    Image Credit- Instagram/hennabysufia

    इन दिनों मिनिमलिस्ट डिजाइन का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इसे आप आसानी से लगा सकती हैं। ये डिजाइन्‍स हाथों में खूब जंचते हैं। सभी आपकी खूब तारीफें करेंगे। बकरीद के मौके पर ये आपको खास लुक देगी।

    Image Credit- Instagram/vastragyaan

    फ्लोरल पैटर्न वाली ये मेहंदी ड‍िजाइन फ्रंट हैंड के ल‍िए बेहतरीन ऑप्‍शन है। बकरीद के ल‍िए ये काफी प्यारी लगेगी। आप फूलों के साथ-साथ अपने हाथों पर पत्ति‍यों वाली डिजाइन भी बना सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Eid-ul-Adha 2025: बकरीद पर चाह‍िए क्‍लासी लुक, ताे जरूर ट्राई करें 4 ड्रेस; ए‍कदम प्र‍िंसेस लगेंगी आप

    Image Credit- Instagram/henna_.fever

    बकरीद के मौके पर आप अपने हाथों पर चांद और तारे की ड‍िजाइन वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं। यह डिजाइन सभी को खूब पसंद आएगी। इसे आसानी से बनाया जा सकता है और यह देखने में भी सुंदर लगती है।

    Image Credit- Instagram/henna_by_nilofer

    आपको बता दें क‍ि बकरीद इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुल-हिज्जा के दसवें दिन को मनाई जाती है। इस्लाम धर्म के लोगों के लिए यह बेहद खास त्योहार है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं, मुबारकबाद देते हैं और मिलजुल कर इस त्योहार का आनंद लेते हैं। अगर आप भी इस द‍िन अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो ये मेहंदी ड‍िजाइन्‍स जरूर ट्राई करें। इससे हर कोई आपकी तारीफ क‍िए बगैर नहीं रह पाएगा।

    यह भी पढ़ें: Eid-ul-Adha 2025: बकरीद पर मेहमानों काे दे रहे हैं दावत, तो जरूर बनाएं 5 पकवान; खाकर सभी करेंगे तारीफ