दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा है इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के पास, जिसे विज्ञान ने भी माना सबसे सुंदर!
हॉलीवुड फिल्म एक्वामैन की अभिनेत्री एम्बर हर्ड का चेहरा दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा माना गया है। 2016 में प्लास्टिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिवा ने मैपिंग के ज़रिए पाया कि इस एक्ट्रेस का चेहरा सबसे पर्फेक्ट है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आप जानते हैं कि एम्बर हर्ड को कभी वैज्ञानिक रूप से दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा माना जा चुका है? लंदन स्थित प्लास्टिक सर्जन डॉ. जूलियन डी सिवा के अनुसार, साल 2016 में हर्ड ने उनकी लिस्ट में टॉप स्पॉट हासिल किया था। उनकी वैज्ञानिक पद्धति के माध्यम से यह पता चलता है कि दुनिया में सबसे पर्फेक्ट चेहरा किसके पास है।
डॉ. डी सिल्वा का फेस मैपिंग तकनीक 12 प्रमुख बिंदुओं का विश्लेषण करती है और आंखों, नाक, होंठ, ठुड्डी, जबड़े और चेहरे के आकार आदि सहित विभिन्न फीचर्स का मूल्यांकन करती है। सर्जन प्राचीन ग्रीक गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी, 'फी' का उपयोग सही अनुपात निर्धारित करने के लिए करते हैं और सालाना दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट तैयार करते हैं।
मैपिंग तकनीक के अनुसार, हर्ड का चेहरा ब्यूटी 'फी' के ग्रीक गोल्डन रेशियो से 91.85 प्रतिशत सटीक पाया गया। उसी साल, लिस्ट के अनुसार किम कार्दशियन की भौहें सबसे परफेक्ट थीं, स्कारलेट जोहानसन की सबसे सुंदर आंखें थीं, जबकि सुपरमॉडल एमिली राताजकोव्स्की के होंठ सबसे सुंदर थे।
2016 में डॉ. डी सिल्वा ने बताया था, "1.618 के 'फी 'अनुपात को लंबे समय से सुंदरता के लिए रहस्य माना जाता है, लेकिन अब कंप्यूटर मैपिंग के साथ हम कैल्कुलेट कर सकते हैं कि यह वास्तविक महिलाओं पर कैसे लागू होता है।" इसी मैपिंग तकनीक का उपयोग बाद में "एम्बर हर्ड की नाक, किम कार्दशियन की भौहें, स्कारलेट जोहानसन की आंखें, रिहाना के चेहरे का आकार, एमिली राताजकोव्स्की के होंठ और केट मॉस के माथे के साथ" सही चेहरा बनाने के लिए किया गया था।
इस बीच, हर्ड हाल ही में पूर्व पति, अभिनेता जॉनी डेप के साथ लीगल बैटल से गुज़र रही थीं। जो हर्ड द्वारा 2018 में द वॉशिंगटन पोस्ट के लिए लिखे एक लेख को लेकर था, जिसमें उन्होंने घरेलू शोषण के बारे में ज़िक्र किया था, जो इंडायरेक्टली डेप पर इशारा कर रहा था। आर्टिकल के रिलीज़ होते ही, डेप ने हर्ड मानहानि के हर्जाने के लिए $50 मिलियन का मुकदमा किया था।
इस ट्रायल की शुरुआ अप्रैल 2022 में हुई तो और इसका फैसला एक जून को सुनाया गया था। कोर्ट ने 1 जून को जॉनी डेप के हक में फैसला किया और एम्बर हर्ड को एक्टर को $15 मिलियन का मुआवज़ा देने को कहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।