Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Beauty Benefits of Garlic: सेहत का ही नहीं बल्कि स्किन का भी ध्यान रखता है लहसुन, जानिए किन समस्याओं का उपचार करता है

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Tue, 28 Sep 2021 05:30 PM (IST)

    Beauty Benefits of Garlic लहसुन का सेवन करके स्किन की कई तरह की समस्याओं का उपचार किया जा सकता है। लहसुन स्किन में निखार लाता है इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का उपचार किया जा सकता है।

    Hero Image
    चेहरे के मुहांसों से परेशान हैं तो लहसुन का इस्तेमाल कीजिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए बेहद उपयोगी है, इसके सेवन से कई बड़ी और लम्बी बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने वाला लहसुन ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। यह डाइजेशन में सुधार करता है, साथ ही पेट की समस्याओं का भी उपचार करता है। सेहत के लिए उपयोगी लहसुन स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। लहसुन का सेवन करके स्किन की कई तरह की समस्याओं का उपचार किया जा सकता है। लहसुन स्किन में निखार लाता है, इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का उपचार किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि स्किन की किन-किन समस्याओं का उपचार करता है लहसुन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुहांसों से छुटकारा दिलाता है लहसुन:

    चेहरे के मुहांसों से परेशान हैं तो लहसुन का इस्तेमाल कीजिए। लहसुन के स्किन पर इस्तेमाल करने के लिए 4 से 5 लहसुन की कलियां लें और इसे मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच शहद का मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं और वॉश कर लें। रोज़ाना इसके सेवन से आपको मुहांसों से मुक्ति मिलेगी।

    स्ट्रेच मार्क दूर करेगा:

    लहसुन स्ट्रेच मार्क को दूर करने में भी बेहद असरदार है। इसका इस्तेमाल करने के लिए जैतून के तेल को पहले गर्म करें इसमें करीब 3 लहसुन की कलियां या उसका रस मिलाकर हल्का ब्राउन होने तक भूने। इसे कुछ देर तक ठंडा होने दें। जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। कुछ दिनों तक मसाज करने पर आपको फर्क साफ नजर आएगा।

    व्हाइटहेड और ब्लैकहेड से मिलेगी निजात:

    चेहरे पर व्हाइटहेड और ब्लैकहेड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लहसुन की एक कली और आधे टमाटर को पहले पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रख दें और फिर चेहरे को वॉश करें।

    झुर्रियों का इलाज करता है लहसुन:

    उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां दिख रही हैं तो लहसुन का सेवन करें। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को कम करता है। इसको चेहरे पर लगाने के लिए लहसुन के रस में शहद और नींबू को मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद पानी से फेस वॉश कर लें। हफ्ते में दो बार इसका सेवन करने से आपको फर्क साफ नज़र आएगा। 

    फोड़े-फुंसियों का इलाज कराएगा:

    लहसुन खून को साफ करता है, इसके सेवन से फोड़े-फुंसियों से छुटकारा मिलता है। इसे लगाने के लिए आधे कप पानी में लहसुन के रस की कुछ बूंदो को डालकर उबाल लें। इस पानी को हल्का ठंडा करने के बाद फोड़े-फुंसियों को साफ कर लें। इस तरह रोजाना लहसुन का सेवन आपको फोड़े फुंसियों से निजात दिलाएगा।