Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Foods to Boost Collagen: बढ़ती उम्र में भी रहना चाहते हैं जवां, तो कोलाजन बूस्ट करने के लिए खाएं ये फूड्स

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 12:08 PM (IST)

    Foods to Boost Collagen स्वस्थ शरीर के लिए शरीर मे सभी पोषक तत्वों की पूर्ति होना बेहद जरूरी है। कोलाजन इन्हीं तत्वों में से एक है जो हमें एजिंग से बचाता है और बालों को खूबसूरत बनाता है। हालांकि 25 साल के बाद शरीर में इसका प्रोडक्शन कम होने लगता है। ऐसे में इसे बूस्ट करने के लिए आप इन फूड्स को खा सकते हैं।

    Hero Image
    कोलाजन बूस्ट करने के लिए आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foods to Boost Collagen: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। स्वस्थ शरीर के लिए सभी जरूरी मिनरल्स और विटामिन्स की पूर्ति होना जरूरी है। ये पोषक तत्व सिर्फ हमारी सेहत की नहीं, बल्कि त्वचा और बालों को भी हेल्दी बनाते हैं। कोलाजन इन्हीं पोषक तत्वों में से एक है। यह त्वचा और बालों के लिए एक महत्वपूर्ण इंग्रीडिएंट है, जो उम्र बढ़ने के साथ होने वाली झुर्रियों को कम करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 साल की उम्र तक पहुंचने के बाद शरीर में इसका उत्पादन कम हो जाता है। ऐसे में कोलाजन बढ़ाने वाले फूड आइटम्स का सेवन इसके उत्पादन को बढ़ावा देने और इसके डिग्रेडेशन को रोकने में मदद करता है। आप इन वेजिटेरियन फूड आइटम्स की मदद से कोलाजन उत्पादन को बढ़ावा दे सकते हैं।

    लहसुन

    यह एक बेहद लाभकारी फूड है, जो कोलाजन उत्पादन को बढ़ावा देता है। जिंक से भरपूर होने के कारण यह पिगमेंटेशन को भी दूर रखता है।

    नट्स और सीड्स

    बादाम, अखरोट, सोया और हेजलनट्स में हेल्दी फैट होता है, जो उम्र बढ़ाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। वहीं, काजू जिंक, ओलिक एसिड और कॉपर का अच्छा स्रोत हैं, जो कोलाजन उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    एवोकाडो

    एवोकाडो में फाइबर और विटामिन ई प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो कोलाजन के टूटने को रोकने में मदद करता है।

    टमाटर

    टमाटर विटामिन सी से भरपूर होते हैं, यह एक पोषक तत्व है जो कोलाजन को बढ़ावा देता है। टमाटर में लाइकोपीन नामक विटामिन होता है, जो विटामिन बी12 में परिवर्तित हो जाता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।

    अंकुरित बीज

    अंकुरित बीजों को स्प्राउट्स के रूप में भी जाना जाता है और इनमें उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है। यह कोलाजन फाइबर के स्टीमूलेशन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

    पत्तेदार सब्जियां

    कुछ अध्ययनों के अनुसार, पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकोली, केल, पालक आदि प्रोकोलाजन को बढ़ाती हैं। क्लोरोफिल का सेवन त्वचा में प्रोकोलाजन को बढ़ाने में मदद करता है और इसे झुर्रियों से मुक्त रखता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik