Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिल्की और साइनी बालों के लिए अपनी डाइट में इन 5 चीज़ों को जरूर शामिल करें

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Thu, 10 Dec 2020 03:23 PM (IST)

    आमतौर पर चेहरे की खूबसूरती बालों पर निर्भर करती है। इसके लिए बालों का सिल्की और साइनी होना बेहद जरूरी है। साथ ही बाल लंबे काले और घने होने चाहिए। इसके बाद चेहरे की खूबसूरती झलकती है। ऐसे में हर किसी की चाहत सिल्की और साइनी बाल की होती है।

    Hero Image
    साधारण दही की तुलना में ग्रीक योगर्ट अधिक गाढ़ा होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग सभी जतन करते हैं। हालांकि, खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव से न केवल बीमारियां जन्म लेती हैं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती भी गायब हो जाती है। साथ ही बालों से संबंधित परेशानियां भी खड़ी हो जाती है। आमतौर पर चेहरे की खूबसूरती बालों पर निर्भर करती है। इसके लिए बालों का सिल्की और साइनी होना बेहद जरूरी है। साथ ही बाल लंबे, काले और घने होने चाहिए। इसके बाद चेहरे की खूबसूरती झलकती है। ऐसे में हर किसी की चाहत सिल्की और साइनी बाल की होती है। अगर आप भी अपने बालों को सिल्की और साइनी बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन चीज़ों को जरूर शामिल करें-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रीक योगर्ट का सेवन करें

    साधारण दही की तुलना में ग्रीक योगर्ट अधिक गाढ़ा होता है। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त ग्रीक योगर्ट में विटामिन-बी5 पाया जाता है जो बालों को कमजोर नहीं होने देता है। साथ ही बाल लंबे और मजबूत होते हैं।

    अंडे खाएं

    शरीर में प्रोटीन की कमी के चलते बाल झड़ने और सफेद होने लगते हैं। अंडा प्रोटीन और बायोटिन का मुख्य स्त्रोत है। बायोटिन केराटिन के उत्पादन में मदद करता है, जिसे हेयर प्रोटीन भी कहा जाता है। इसके अलावा अंडे में सेलेनियम और ज़िंक पाए जाते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।

    सैल्मन का सेवन करें

    सैल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो बालों के विकास में सहायक होते हैं। इसके अलावा सैल्मन मी सेलेनियम, विटामिन-बी, विटामिन-डी3 और प्रोटीन पाए जाते हैं। ये सभी बालों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही बालों पकने और गिरने की रोकथाम में भी मददगार साबित होते हैं।

    पालक खाएं

    पालक में विटामिन-ए, विटामिन-सी, फोलेट और आयरन पाए जाते हैं जो कि बालों के विकास में सहायक होते हैं। पालक के सेवन से बाल लंबे, काले और घने होते हैं।

    शकरकंद को डाइट में शामिल करें

    शकरकंद को अंग्रेजी में स्वीट पोटैटो कहा जाता है। इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जिसे मानव शरीर विटामिन में बदल देता है। विटामिन-ए, सीबम के उत्पादन में सहयोग करता है। इससे बाल मजबूत और घने होते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।