विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोवर्धन पूजा पर हाथों को न छोड़ें खाली, शगुन के लिए झटपट लगाएं ये 5 Simple Mehndi Designs

Published: Tue, 21 Oct 2025 01:48 PM (IST)

Govardhan Puja का त्योहार इस साल 22 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। हर शुभ अवसर की तरह, इस दिन ...और पढ़ें

Govardhan Puja Mehndi Designs: गोवर्धन पूजा पर ट्राई करें 5 सिंपल मेहंदी डिजाइन (Image Source: AI-Generated)

Govardhan Puja Mehndi Designs: गोवर्धन पूजा पर ट्राई करें 5 सिंपल मेहंदी डिजाइन (Image Source: AI-Generated) 

HighLights

  1. गोवर्धन पूजा पर झटपट लगाएं ये 5 आसान मेहंदी डिजाइन।

  2. अंगूठे और उंगलियों पर फोकस करके भी सजा सकते हैं पूरे हाथ।

  3. ये मेहंदी डिजाइन लास्ट मिनट के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Govardhan Puja Mehndi Designs: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें त्योहारों पर हाथों में मेहंदी लगाना तो पसंद है, लेकिन घंटों बैठकर बारीक डिजाइन बनवाने का टाइम नहीं है? अगर हां, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है। दरअसल, 22 अक्टूबर को मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा के मौके पर हमने आपके लिए चुने हैं 5 ऐसे Simple Mehndi Designs, जो आपके हाथों की सुंदरता बढ़ा देंगी और आपका समय भी बचाएंगे।

गोवर्धन पूजा के लिए मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs For Govardhan Puja)

मेहंदी डिजाइन नंबर-1

Mehndi Designs For Govardhan Puja

(Image Source: AI-Generated)

यह सबसे क्लासिक और आसान मेहंदी डिजाइन है। अपनी हथेली के ठीक बीचों-बीच एक बड़ा गोल टिक्की बनाएं। अब इसके चारों ओर छोटे-छोटे डॉट्स या एक पतली गोलाकार बॉर्डर बना दें। बस, यह डिजाइन 10 मिनट से भी कम समय में लग जाता है और शगुन के लिए एकदम परफेक्ट है। खास बात है कि यह दिखने में भी बहुत सुंदर लगता है।

मेहंदी डिजाइन नंबर-2

Govardhan Puja Mehndi Designs

(Image Source: AI-Generated)

अगर आप अपनी हथेली को खाली रखना चाहती हैं, तो सिर्फ उंगलियों पर फोकस करें। हर उंगली के आगे के पोर पर मेहंदी लगाएं और फिर हर उंगली के बीच में एक पतली-सी 'बेल' या कोई छोटा-सा फूल बना दें। यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही ट्रेन्डी और मिनिमल लगता है, और सबसे बड़ी बात, इसे सूखने में भी बहुत कम समय लगता है।

मेहंदी डिजाइन नंबर-3

minimal mehndi designs for govardhan puja

(Image Source: AI-Generated)

तीसरे नंबर का यह मेहंदी डिजाइन थोड़ा आर्टिस्टिक है। पहली नजर में देखने पर यह भले ही आपको मुश्किल लगे, लेकिन यकीन मानिए, जब आप इसे बनाना शुरू करेंगी, तो पता भी नहीं चलेगा कि कब-कब में आपका हाथ पूरा हो गया है। इसके लिए अपनी हथेली के पीछे या कलाई के हिस्से पर सीधे लाइनें खींचकर एक जाली या चेक वाला पैटर्न बना लें। आप इसमें एक लाइन मोटी और दूसरी पतली रख सकती हैं। सबसे अच्छी बात कि यह डिजाइन हाथों को भरा-भरा दिखाता है।

मेहंदी डिजाइन नंबर-4

simple mehndi designs

(Image Source: AI-Generated)

अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी दूर से ही नजर आए, तो कलाई पर एक चौड़ी 'कफ' की तरह डिजाइन लगाएं। इसमें आप छोटे ज्योमैट्रिक शेप या सिर्फ मोटी-पतली लाइनों का यूज कर सकती हैं। खास बात है कि यह डिजाइन मॉडर्न लुक देता है और इसे हथेली के अंदरूनी हिस्से पर लगाने की जरूरत भी नहीं होती।

मेहंदी डिजाइन नंबर-5

easy mehndi designs

(Image Source: AI-Generated)

यह एक बहुत ही सिंपल और अट्रैक्टिव मेहंदी डिजाइन है। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ अंगूठे और सबसे छोटी उंगली पर फोकस करना है और बाकी उंगलियों को यूं ही छोड़ देना है। दरअसल, ये दोनों उंगलियां दूर से दिखाई देती हैं, जिससे आपका हाथ सजा हुआ भी लगेगा और शगुन की मेहंदी लगाने का काम भी तेजी से निपट जाएगा।

यह भी पढ़ें- कब और कैसे हुई गोवर्धन पूजा की पूजा शुरुआत? यहां पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- Govardhan Puja के लिए ऐसे बनाएं 'अन्नकूट का प्रसाद', घर पर ही मिलेगा भंडारे वाला स्वाद