Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vegetable Makhana Chaat: शाम को लगने वाली हल्की भूख में बेस्ट ऑप्शन है वेजिटेबल मखाना चाट, जानिए रेसिपी

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Mon, 27 May 2024 06:11 PM (IST)

    प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ लंबे समय तक पेट भरा रहत है, बल्कि आप एनर्जी से भी लबरेज रहते हैं। इसे फ्राई करके या किसी स्वीट डिश में डालकर तो आपने भी कई बार खाया होगा, लेकिन आज हम आपको इसकी खट्टी-मीठी और चटपटी चाट बनाना सिखाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं वेजिटेबल मखाना चाट की, जिसे ब्रेकफास्ट या शाम की हल्की फुल्की भूख में कभी भी खाया जा सकता है। चलिए बिना देर किए जा लीजिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।

    Hero Image
    Vegetable Makhana Chaat: शाम को लगने वाली हल्की भूख में बेस्ट ऑप्शन है वेजिटेबल मखाना चाट, जानिए रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • मखाना- 1 कप
    • दही- 1/2 कप
    • आलू- 1 उबला
    • टमाटर- 1 कटा हुआ
    • गाजर- थोड़ी सी कटी हुई
    • खीरा- 1 कटा हुआ
    • इमली की चटनी- 2 चम्मच
    • हरी चटनी- 2 चम्मच
    • धनिया पत्ती- 1 चम्मच कटा
    • देसी घी- 1/2 छोटा चम्मच
    • नमक- स्वादानुसार
    • आपकी पसंदीदा सब्जियां

    विधि :

    • वेजिटेबल मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर बारीक काट लीजिए।
    • इसके बाद आलू को प्रेशर कुकर में डालकर उबाल लीजिए।
    • फिर दही को भी अच्छी तरह से फेंटकर अलग रख लीजिए।
    • अब एक कढ़ाई में देसी घी डालकर मखानों को रोस्ट कर लीजिए।
    • इसके बाद फेंटे हुए दही में सभी कटी सब्जियों को डालकर मिक्स कर दीजिए।
    • अब इसके ऊपर से इमली चटनी और हरी चटनी डालकर एक बार फिर सभी चीजों को मिला दीजिए।
    • फिर मखानों को बीच में से आधा काट लीजिए और चाट में डालकर मिक्स कर दीजिए।
    • बस अब तैयार है आपकी हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल मखाना चाट।
    Image Source: Freepik

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner