Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बची हुई ब्रेड से बनाएं स्टफ्ड रसमलाई, ये रही इसकी आसान रेसिपी

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 03:08 PM (IST)

    बाहर की मिठाई से परहेज है, तो क्यों न इस त्योहार के सीज़न में घर पर ही मीठा बनाया जाए। इसके लिए आप बची ब्रेड से स्टफ्ड रसमलाई की यह डिश बनाकर देखें, तो चलिए बनाएं इसे आसान तरीके से

    Hero Image
    बची हुई ब्रेड से बनाएं स्टफ्ड रसमलाई, ये रही इसकी आसान रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 3

    सामग्री :

    बची हुई 6-8 ब्रेड की स्लाइस
    4 कप फुल क्रीम दूध, 1 कप कंडेस्ड मिल्क, 2 टेबलस्पून केसर मिल्क, 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर, 5 टेबलस्पून ड्राई फ्रूट्स, 2 टेबलस्पून ताजी मलाई

    विधि :

    - सबसे पहले दूध को सॉसपैन में गाढ़ा होने के लिए रख दें। दूध के आधा हो जाने पर कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। इसके बाद इसमें केसर मिल्क मिलाएं।
    - अब इलायची पाउडर मिलाएं। इसमें कुछ बारीक ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
    - ब्रेड की स्लाइस को रखें। इसे गोल शेप में काटने के लिए ग्लास या कुकी कटर का इस्तेमाल करें।
    - अब ब्रेड के एक पीस पर मलाी और कुछ ड्राई फ्रूट्स फैलाएं। दूसरे पीस से इसे अच्छी तरह बंद कर दें। अब एक प्लेट पर ब्रेड रखें। ऊपर से दूध वाला मिश्रण डालकर सर्व करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेफ टिप्स
    इस डिश में चीनी की मिठास के लिए सिर्फ कंडेंस्ड मिल्क का यूज किया गया है। आप चाहें तो कंडेंस्ड मिल्क को हटाकर चीनी, खांड या गुड़ का इस्तेमाल कर सकती हैं।

    Pic credit- Pinterest