शाम की हल्की भूख को मिटाने के लिए परफेक्ट है टेस्टी Bread Masala, इस सिंपल रेसिपी से करें तैयार
शाम होते ही हल्की-फुल्की भूख लगना आम बात है। ऐसे में, कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन हर किसी का करता है। यहां हम आपको टेस्टी Bread Masala की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो बनाने में तो आसान है ही, साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। खास बात है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और इसे आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियों के साथ और भी पौष्टिक बना सकते हैं। आइए जानें।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- ब्रेड स्लाइस: 6-8 (सफेद या ब्राउन ब्रेड)
- प्याज: 1 मीडियम शेप का (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर: 1 मीडियम शेप का (बारीक कटा हुआ)
- शिमला मिर्च: आधी (बारीक कटी हुई, ऑप्शनल)
- हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई, स्वादानुसार)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
- तेल/घी: 2-3 बड़े चम्मच
- राई: 1/2 चम्मच
- करी पत्ता: 5-6
- हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच (स्वादानुसार)
- धनिया पाउडर: 1 चम्मच
- गरम मसाला: 1/2 चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- हरा धनिया: बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)
- नींबू का रस: 1 चम्मच (ऑप्शनल)
विधि :
- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। आप चाहें तो इन्हें हल्का टोस्ट भी कर सकते हैं या ऐसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके बाद एक कड़ाही या पैन में तेल/घी गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे तो कढ़ी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालें।
- अब बारीक कटा प्याज डालें और उसे सुनहरा होने तक भूनें।
- प्याज भुन जाने पर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक भूनें। इसके बाद बारीक कटा टमाटर और शिमला मिर्च डालें और टमाटर के नरम होने तक पकाएं।
- अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मसालों को धीमी आंच पर एक-दो मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन निकल जाए।
- अब कटे हुए ब्रेड के टुकड़े कड़ाही में डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रहे कि ब्रेड के हर टुकड़े पर मसाला अच्छे से लग जाए।
- अगर आपको ब्रेड थोड़ी नरम चाहिए, तो आप थोड़ा सा पानी छिड़क कर ढक्कन लगाकर 2-3 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका सकते हैं। इससे ब्रेड मसालों का स्वाद अच्छे से सोख लेगी।
- आखिर में गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहें तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं, इससे स्वाद और भी निखर जाएगा।
- आपका स्वादिष्ट ब्रेड मसाला तैयार है। इसे गरमागरम चाय या कॉफी के साथ परोसें और शाम की हल्की भूख का आनंद लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।