Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shikanji Recipe: घर पर बनाना चाहते हैं बाजार जैसी मसाला शिकंजी, तो जान लें इसकी आसान रेसिपी

    By Divya JuyalEdited By:
    Updated: Sat, 25 May 2024 12:47 PM (IST)

    मसाला शिकंजी एक प्रसिद्ध भारतीय शरबत है, जो गर्मियों में ठंडक देने के लिए सबसे अच्छा होता है। यह शिकंजी (Masala Shikanji Recipe) मिठास के साथ मसालेदार स्वाद देती है, जो लोगों को काफी पसंद आता है। साथ ही एनर्जी से भरपूर बने रहने में मदद कर सकती है। इस शरबत को आप घर में आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं शिकंजी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।

    Hero Image
    Shikanji Recipe: घर पर बनाना चाहते हैं बाजार जैसी मसाला शिकंजी, तो जान लें इसकी आसान रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 3

    सामग्री :

    - 1 लीटर पानी

    - 1 नींबू का रस

    - 1/2 कप शक्कर

    - 1/2 छोटा चमच नमक

    - 1/2 छोटा चमच काली मिर्च पाउडर

    - 1 छोटा चमच जीरा पाउडर

    - 1/2 छोटा चमच धनिया पाउडर

    - 1/4 छोटा चमच हींग पाउडर

    विधि :


    - एक बड़े बरतन में पानी, शक्कर (या शहद), नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, और हींग पाउडर को मिलाएं। ध्यान दें कि शक्कर को पानी में अच्छे से घुलने तक मिलाएं।

    - अब नींबू का रस डालें।

    - सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और शिकंजी को बड़े बर्तन में डालें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - शिकंजी को फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए ठंडा करें।

    - सर्व करें और ठंडे ठंडे मसालेदार शिकंजी का आनंद लें।