एक ही तरह की इडली खाकर हो गए हैं बोर, तो इन बार ट्राई करें रवा इडली
साउथ इंडियन खाना हर किसी को पसंद होता है। खासतौर पर इडली खाना लोगों को बेहद पसंद होती है। लेकिन अगर आप एक ही तरह की इडली खाकर ऊब चुके हैं, तो इस बार रवा की स्वादिष्ट इडली ट्राई कर सकते हैं।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- रवा
- दही
- उड़द दाल
- जीरा
- सरसों
- गाजर (घिसा हुआ)
- धनिया पत्ती
- घी
- कोकोनट ऑयल
- बेकिंग सोडा
- हल्दी
विधि :
- रवा इडली बनाने के लिए सबसे पहले रवा यानी सूजी लें।
- अब उसमें दही और पानी डाल कर इसका घोल बनाएं।
- इसके बाद एक पैन में नारियल का तेल और घी डालकर गर्म करें।
- अब इसमे उड़द दाल, जीरा, सरसों के दानें, काजू और हींग डाल कर थोड़ी देर भूनें।
- अब इसे इडली वाले घोल में मिलाएं और इडली के घोल में गाजर और धनिया पत्ती मिलाएं।
- आखिर में बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस बैटर को इडली के सांचे में डालकर इडली को स्टीम करें।
- 15-20 मिनट में इडली बनकर तैयार हो जाएगी।
- आप इसे नारियल की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।