ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट हैं आलू के टोस्ट, यहां से नोट कर लें बनाने की रेसिपी
आलू के टोस्ट ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे ब्रेड और आलू से बनाया जाता है। इसे बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आसानी से बनाया जा सकता है। आलू के टोस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आता है। आइए जानें आलू का टोस्ट बनाने की रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 4-5 आलू
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च
- हरा धनिया
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 6 पीस ब्रैड
- स्वादानुसार नमक
- 5 छोटे चम्मच तेल
विधि :
- सबसे पहले 4-5 आलू को अच्छे से धोकर कुकर में उबाल लीजिए। इन्हें उबालने के लिए कुकर में आलू के डूबने भर पानी डालिए और ढक्कन बंद करके 2 सीटी लगाएं।
- इसके बाद गैस बंद करके कुकर की गैस निकलने दें। जब कुकर की गैस निकल जाए, तो आलू को छीलकर मैश कर लें।
- मैश किए हुए आलू में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- अब ब्रेड को बीच से काट लें। अब ब्रेड के एक पीस पर आलू भरें और दूसरे पीस से कवर करें।
- अब तवे पर तेल लगाएं और उस पर ब्रेड सेकें। जब एक तरफ से ब्रेड सिक जाए, तो दूसरी तरफ भी तेल लगाएं और ब्रेड का दूसरा हिस्सा सेकें।
- ब्रैड टोस्ट बन कर तैयार है, इसे टोमाटो कैचअप या धनिया पुदीना की चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।