बच्चों के लिए बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी पोहा नगेट्स
क्रिस्पी नगेट्स एक स्वादिष्ट नाश्ता है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है। इस रेसिपी में पोहा का इस्तेमाल नगेट्स बनाने के लिए किया गया है। यह एक लाजवाब पार्टी स्नैक भी है।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 कप पोहा
- 3 उबले हुए आलू
- 3 बड़े चम्मच बेसन
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
- 1 छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी लहसुन
- 1 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 2 छोटी चम्मच धनिया
- 1 छोटी चम्मच अजवायन
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
- तलने के लिए तेल
- 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
विधि :
- पोहा नगेट्स बनाने के सबसे पहले पोहे को धोकर इसे कुछ देर के लिए भिगोकर रखें।
- अब छलनी में छान कर इसे अलग रख दें।
- इसके बाद उबले हुए आलू को एक प्याले में मैश कर लें।
- फिर इसमें पोहा, बेसन, कॉर्नफ्लोर, नमक, जीरा पाउडर, चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डाल दें।
- अब सभी चीजों को एक साथ मिलाकर नगेट्स का आकार दें और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट कर अलग रख दें।
- इसके बाद तेल गर्म करें और उसमें सभी नगेट्स को सुनहरा कुरकुरा होने तक तलें।
- बस तैयार है गरमागरम पोहा नगेट्स। इसे केचप या हरी चटनी के साथ परोसें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।