Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्लम केक के साथ सेलिब्रेट करें अपना क्रिसमस, बच्चों और मेहमानों को खूब आएगा पसंद

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Fri, 09 Dec 2022 02:15 PM (IST)

    कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने वाला है। ऐसे में हर कोई इस खास त्योहार की तैयारियों में बिजी है। क्रिसमस के दिन केक बनाने का अपना एक अलग ही मजा है। अगर आप भी इस क्रिसमस बच्चों और मेहमानों के लिए केक बनाना चाहते हैं, तो प्लम केक ट्राई कर सकते हैं।

    Hero Image
    प्लम केक के साथ सेलिब्रेट करें अपना क्रिसमस, बच्चों और मेहमानों को खूब आएगा पसंद

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 250 ग्राम मैदा
    • 150 ग्राम ब्राउन शुगर
    • 30 ग्राम अखरोट
    • 30 ग्राम बादाम
    • 150 ग्राम अनसाल्टेड बटर
    • एक चम्मच पिसी हुई दालचीनी
    • दो चम्मच बेकिंग सोडा
    • 4-5 बूंद वेनिला एसेंस
    • तीन अंडे
    • 100 ग्राम आलूबुखारा
    • 1/4 कप दूध

    विधि :

    • सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और बेकिंग पाउडर छानकर अलग रख दें।
    • अब एक अलग बर्तन में ब्राउन शुगर और बटर को एक साथ अच्छे से मिलाएं।
    • इसके बाद ब्राउन शुगर और बटर के मिश्रण में अंडे डालकर इसे झागदार होने तक फेंटते रहें।
    • अब इसमें अलग रखा मैदा का मिश्रण मिलाएं और इस बात को ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न पड़े।
    • इसके बाद इस मिश्रण में दूध, वनीला एसेंस और दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
    • अब बादाम, अखरोट, आलूबुखारा और अन्य ड्राई फ्रूट्स इस बैटर में मिलाएं। बाद के लिए कुछ ड्राई फ्रूट्स बचा लें।
    • अब ओवन को 180 डिग्री पर 15 मिनट के लिए प्रीहीट करें।
    • इसके बाद बेकिंग ट्रे को बटर पेपर से कवर कर, इसे बटर लगाकर चिकना करने रे बाद इसमें बैटर डाल दें।
    • अब इस केक को 180 डिग्री सेल्सियस पर एक घंटे के लिए रख दें।
    • केक पक जाने के बाद इसे बचे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और स्वादिष्ट केक का आनंद लें।

    Picture Courtesy: Pexels

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें