विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसे बनाएं पनीर टिक्का मसाला

By Pratima JaiswalEdited By:
Published: Fri, 06 Jul 2018 04:27 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 04:28 PM (IST)

वीकेंड पर बनाएं कुछ स्पेशल

ऐसे बनाएं पनीर टिक्का मसाला
ऐसे बनाएं पनीर टिक्का मसाला

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

आधा किग्रा. पनीर, आधा टी स्पून नमक, चौथाई टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टे.स्पून अदरक पेस्ट, आधा टी स्पून धनिया पाउडर, 1 टे.स्पून दही, 1 टे.स्पून तेल।

ग्रेवी के लिए:

3 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 1 टे.स्पून तेल, आधा टी स्पून जीरा, एक चुटकी हींग, 2 तेज पत्ता, 1 टे.स्पून धनिया पाउडर, आधा टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च, चौथाई टी स्पून हल्दी, आधा टी स्पून चीनी, 1 टी स्पून अरारोट, 2 टे.स्पून हरा धनिया, चौथाई टी स्पून गरम मसाला।

विधि :

पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लो। एक बाउल में अदरक पेस्ट, काली मिर्च, नमक, धनिया पाउडर और दही डालकर मिक्स करें। पनीर के टुकड़ों को इस मिश्रण में लपेटकर 1 घंटे के लिए रख दें।

टमाटर और हरी मिर्च को बारीक पीस लें। 2 टे.स्पून पानी में अरारोट डालकर अच्छी तरह घोल लें।

एक पैन में 1 टे.स्पून तेल डालकर अच्छी तरह गरम करें। अब इसमें मेरीनेट किया हुआ पनीर डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें।

पैन में से पनीर के टुकड़े निकाल लें, अब इसी पैन में 1 टे.स्पून तेल डालकर गरम करें। जीरा, हींग और तेजपत्ता डाल दें। अब इसमें टॉमेटो प्यूरी, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चीनी डालकर 4 मिनट तक मध्यम आंच पर भून लें।

ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए उसमें अरारोट घोल कर डाल दें। उबाल आने पर फ्राई किया हुआ पनीर भी डाल दें। आंच से उतारकर बारीक कटे हरे धनिये और गरम मसाले से सजाकर सर्व करें।