ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी ऑप्शन है 'अनियन उत्तपम', आसानी से झटपट हो जाएगी तैयार
उत्तपम एक दक्षिण भारतीय डिश है, जो ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक्स के रूप में काफी पसंद की जाती है। इसे भी डोसा की तरह ही बनाया जाता है, लेकिन इसकी मोटाई और टॉपिंग्स इसे डोसे से अलग और खास बनाती हैं। अनियन उत्तपम इसका एक टेस्टी वेरिएंट है, जिसमें कटा हुआ प्याज और कुछ मसाले डालकर इसे कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाया जाता है। आइए जानें कैसे आप घर पर आसानी से अनियन उत्तपम बना सकते हैं।
By Swati SharmaEdited By: Updated: Sun, 15 Jun 2025 05:08 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 कप चावल
- ½ कप उड़द दाल
- ¼ कप पोहा
- ½ छोटा चम्मच मेथी दाना
- नमक स्वादानुसार
- पानी (जरूरत के अनुसार)
- 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- कुछ करी पत्ते
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- तेल या घी (ग्रीसिंग के लिए)
विधि :
- सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अलग-अलग 4-5 घंटे के लिए भिगो दें।
- इसके बाद मेथी दानों को भी उड़द दाल के साथ भिगोएं।
- पोहा को अलग से 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रखें।
- अब चावल, उड़द दाल, मेथी दाना और पोहा को मिक्सी में पीस लें। और पतला बैटर तैयार कर लें।
- इस बैटर को 8-10 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें।
- जब बैटर फर्मेंट हो जाए, तो इस बैटर में नमक मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें।
- एक कटोरी में प्याज, हरी मिर्च, जीरा, करी पत्ते और हरा धनिया मिलाएं।
- एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं।
- मध्यम आंच पर तवा गर्म होने दें।
- अब एक बैटर तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें। इसके ऊपर से प्याज की टॉपिंग समान रूप से बिछा दें और हल्का-सा तेल या घी किनारों पर डालें।
- अब ढक्कन लगाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- जब नीचे की साइड सुनहरी हो जाए, तो उत्तपम को पलट दें।
- दूसरी साइड को भी 1-2 मिनट तक पकाएं।
- गर्मागर्म ओनियन उत्तपम को सर्विंग प्लेट में निकालें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।