गर्मियों में जरूर खाएं Mix Fruit Chaat, जानें रेसिपी; तंदुरुस्त रहेगा शरीर
गर्मियों में फलों को खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप इन्हें कुछ स्पेशल टेस्ट देना चाहते हैं तो फ्रूट चाट भी बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है।

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
- सेब- 2 (मध्यम आकार के, छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- केला- 2 (स्लाइस में कटे हुए)
- पपीता- 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- अनार- 1 कप
- कीवी- 2 (छोटे टुकड़ों में)
- संतरा- 1 (छीलकर टुकड़ों में काट लें)
- नींबू का रस- 2 छोटे चम्मच
- काला नमक- 1/2 छोटा चम्मच
- भुना हुआ जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- पुदीने की पत्तियां- सजावट के लिए
विधि :
- सारे कटे हुए फल एक बड़े बाउल में डाल दें।
- ऊपर से नींबू का रस, काला नमक, चाट मसाला और भुना हुआ जीरा पाउडर एड करें।
- सब चीजों को धीरे से मिलाएं ताकि फल टूटें नहीं।
- चाहें तो ऊपर से कुछ पुदीना पत्तियों से गार्निश कर सकते हैं।
- ठंडा-ठंडा सर्व करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।