सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट हैं मोरिंगा के पराठे, इस आसान विधि से करें झटपट तैयार
सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी तो दिनभर एनर्जी बनी रहती है। हालांकि, सुबह जल्दी-जल्दी में क्या बनाए यह तय कर पाना अक्सर मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी सुबह के नाश्ते के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी तलाश रहे हैं, तो मोरिंगा के पराठे आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित होंगे।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 1/2 कप आटा
- 3/4 कप मोरिंगा की पत्तियां
- 1/2 कप कटा हरा प्याज
- 1/2 कप कटा हुआ हरा धनिया
- 1 कटी हुई हरी मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक
- 1/2 छोटा चम्मच लहसुन
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/4 छोटा चम्मच अमचूर
- 1/ 4 चम्मच चाट मसाला
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- नमक स्वादअनुसार
- पानी जरूरत के अनुसार
- घी जरूरत के अनुसार
विधि :
- मोरिंगा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में गेहूं का आटा डालें।
- फिर इसमें मोरिंगा की पत्तियां, हरा प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन मिलाएं।
- सभी को अच्छी तरह मिलाएं और लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक और सभी सूखे मसाले डालें।
- अब, धीरे-धीरे पानी डालकर सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और एक स्मूद आटा गूंथ लें। आटे को गीले कपड़े से ढककर लगभग 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
- एक बार तैयार हो जाने पर, एक छोटा सा हिस्सा लें और इसे बेलन की मदद से बेल लें। धीमी-मध्यम आंच पर तवा गर्म करें और उस पर घी छिड़कें।
- बेले हुए पराठे को उसके ऊपर रखें और कुछ मिनट तक पकने दें। पलट कर दूसरी तरफ भी पकाएं।
- मक्खन के एक टुकड़े या दही और अचार के साथ गरमागरम परोसें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।