सर्दियों के लिए खोज रहे हैं टेस्टी और हेल्दी नाश्ता, तो इस रेसिपी से मिनटों में तैयार करें मूंग दाल के पराठे
सर्दियों में अक्सर सुबह का नाश्ता बनाने को लेकर काफी कन्फ्यूजन होता है। सुबह हम अक्सर कुछ ऐसा चाहते हैं, जो खाने में टेस्टी, सेहत के लिए हेल्दी और बनाने में आसान हो। अगर आप भी ऐसा ही कुछ तलाश रहे हैं, तो आप सुबह के ब्रेकफास्ट में मूंग दाल के पराठे बना सकते हैं।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 कप आटा
- 1/2 कप मूंग धुली दाल
- 1 कटी हुई हरी मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- एक चुटकी हींग
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/4 छोटा चम्मच सौंफ
- 1/4 छोटा चम्मच कलौंजी
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पत्ती आवश्यकतानुसार
- तेल/घी आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
विधि :
- राजस्थानी मूंग दाल पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धो लें और फिर इसे कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें।
- कुछ समय बाद इसमें से अतिरिक्त पानी निकाल लें और इसे आटे, लाल मिर्च के साथ एक कटोरे में निकाल लें।
- फिर इसमें पाउडर, सौंफ, कलौंजी, हल्दी, हींग और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब धीरे-धीरे पानी डालकर सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और चिकना आटा गूंथ लें।
- इस आटे को गीले कपड़े से ढककर लगभग 30 मिनट के लिए रख दें।
- अब इसके ऊपर थोड़ा सा घी लगाएं और फिर से गूंथ लीजिए।
- इसके बाद आटे की लोई बनाकर इन्हें बेलन की सहायता से पराठे के आकार या गोलाकार बेल लें।
- फिर मध्यम आंच पर तवा गर्म करें और इसमें पराठा रखें।
- इसे एक तरफ से पकने दें और फिर पलटकर दूसरी तरफ से पकने दें।
- अच्छे से पक जाने के बाद इसे दही, चटनी या अचारा के साथ गरमागरम सर्व करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।