गर्मियों में बनाएं टेस्टी मिक्स फ्रूट्स लस्सी, झटपट बनाने के लिए बस फॉलो करें ये स्टेप्स
गर्मियों में मौसम में कई लोग लस्सी पीना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप एक ही तरह की लस्सी पीकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार इसे एक ट्विस्ट के साथ तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मिक्स फ्रूट्स लस्सी बनाने के विधि-

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 कप दही
- 1 कप मिक्स फ्रूट्स (आम, अनानास, केला)
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- एक चुटकी पिसी हुई दालचीनी
- पुदीने की पत्तियां
विधि :
- मिक्स फ्रूट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम, अनानास और केले को छोटे क्यूब्स में काट लें।
- इसके बाद इन सभी फलों में एक ब्लेंडर में डालें।
- अब इसमें दही, दालचीनी पाउडर और शहद भी मिलाएं।
- इसके बाद सभी सामग्रियों को एक साथ ब्लेंडर स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
- अब इस लस्सी को सर्विंग ग्लास में डालें। इसके बाद ऊपर से बर्फ के टुकड़ों और पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।