Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mango Puri: लंच में खाना है कुछ अलग हटके, तो इस आसन रेसिपी से बनाएं आम की स्वादिष्ट पूरी

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Sat, 20 Apr 2024 09:40 PM (IST)

    गर्मियों के मौसम में आम सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से होता है। इसका शेक, प्यूरी, आइसक्रीम वगैरह तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम आपको इसकी स्वादिष्ट पूरी बनाना सिखाएंगे। यकीन मानिए, मेहमान हों या फिर बच्चे, इसका स्वाद चखने के बार आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। आइए फटाफट देख लीजिए इन्हें बनाने की आसान विधि।

    Hero Image
    Mango Puri: लंच में खाना है कुछ अलग हटके, तो इस आसन रेसिपी से बनाएं आम की स्वादिष्ट पूरी

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    • आम - 2 कप
    • चीनी - 1/4 कप
    • मैदा - 2 कप
    • गेंहू का आटा - 1/2 कप
    • इलायची - 1/2 चम्मच
    • नमक - स्वादानुसार

    विधि :

    • आम की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आम और चीनी को एक मिक्सर की मदद से पीस लें।
    • अब इसमें मैदा, गेंहू का आटा, इलायची पाउडर और स्वादानुसार नमक भी डाल दें।
    • ध्यान रहे कि इसे गूंदने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।
    • आटे को गूंदकर आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दें।
    • आधे घंटे बाद इसकी छोटी-छोटी पूरियां बेल लें।
    • इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करके इन्हें तल लें और किसी भी सब्जी या मीठे दही के साथ इसका तुत्फ उठाएं।
    Picture Courtesy: Freepik

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें