Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना अंडे के बनाएं ऑमलेट, वेजिटेरियन भी उठा सकते हैं लुत्फ

    By Ritu ShawEdited By:
    Updated: Thu, 18 May 2023 02:59 PM (IST)

    आप ने अब तक ऑमलेट को कई तरह से तैयार करके खाया होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ऑमलेट को बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना अंडे के बनती है और वेजिटेरियन भी इसे आराम से खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

    Hero Image
    बिना अंडे के बनाएं ऑमलेट, वेजिटेरियन भी उठा सकते हैं लुत्फ

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    1 कप बेसन

    1 प्याज, बारीक कटा हुआ

    1 टमाटर, कद्दूकस किया हुआ

    1 टमाटर (गोल गोल कटे हुए)

    1 छोटा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

    2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

    1 ½ छोटा चम्मच मिर्च पाउडर

    ½ अजवाइन

    1 बड़ा चम्मच तेल

    घी/तेल तवे पर लगाने के लिए

    नमक स्वाद अनुसार

    विधि :

    1. एक बड़े कटोरे में, कटे हुए टमाटर को छोड़कर सभी सामग्री को लगभग 1 कप पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर बना लें। दस मिनट के लिए ढककर रख दें।

    2. एक पैन या तवा को घी से ग्रीस करें और उस पर 2 चमच बैटर समान रूप से फैलाएं। गोल आकार में फैलाएं लें।

    3. ऊपर से 2-3 टमाटर की स्लाइस डालें। किनारों पर अतिरिक्त घी फैलाएं। ढककर धीमी आंच पर 5 मिनिट तक पकने दें।

    4. अब इसे पलट दें, ऑमलेट के चारों ओर और घी डालें और आंच को मध्यम कर दें। 5 मिनट के लिए बिना ढके पकाएं।

    5. आपका वेज ऑमलेट तैयार है। केचप या हरी चटनी के साथ गरमा खाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें