Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाश्‍ते में बनाएं टेस्‍टी चीनी का पराठा, म‍िनटों में हो जाती है तैयार; बच्‍चों को खूब आएगी पसंद

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 07 Jun 2025 02:03 PM (IST)

    अगर आप कुछ मीठा और जल्दी बनने वाला नाश्‍ता करना चाहते हैं तो चीनी का पराठा एक बेहतरीन ऑप्‍शन है। बच्चों को भी ये खूब पसंद आता है।

    Hero Image
    नाश्‍ते में बनाएं टेस्‍टी चीनी का पराठा, म‍िनटों में हो जाती है तैयार; बच्‍चों को खूब आएगी पसंद

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    • गेहूं का आटा 2 कप
    • घी या तेल
    • चीनी स्वादानुसार
    • पानी

    विधि :

    • गेहूं के आटे में थोड़ा सा घी और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
    • इसके बाद आटे को 20 म‍िनट तक सेट होने के ल‍िए रख दें।
    • अब मीड‍ियम साइज की लोइयां बना लें।
    • एक लोई को बेलकर रोटी जितना फैलाएं।
    • इसके ऊपर 1 से 1.5 चम्मच चीनी फैलाएं और चाहें तो थोड़ा घी भी डाल सकते हैं।
    • चीनी डालने के बाद रोटी को चारों तरफ से मोड़कर फिर से हल्का बेल लें ताकि चीनी अंदर रह जाए।
    • अब गर्म तवे पर पराठे को डालें।
    • दोनों तरफ से सुनहरा होने तक घी लगाकर सेक लें।
    • गरमा गरम पराठा तैयार है।
    • इसे दूध दही या फ‍िर मक्‍खन के साथ खा सकते हैं।
    Image Credit- Freepik

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें