इस आसान रेसिपी से बनाएं रेस्टोरेंट जैसी सिरके वाली प्याज, दोगुना हो जाएगा बोरिंग खाने का स्वाद
रेस्टोरेंट में मिलने वाली खट्टी-मीठी सिरके वाली प्याज खाना भला किसे पसंद नहीं होता है। अगर आप भी इसके दीवाने हैं, तो यहां हम आपके लिए इसे घर पर बनाने की लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं। जी हां, इसकी मदद से आप बोरिंग खाने का स्वाद भी बढ़ा सकते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को अपनी कुकिंग से इम्प्रेस कर सकते हैं। आइए जानें।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- सफेद सिरका: 1 कप
- छोटी प्याज: 250 ग्राम (जितनी छोटी हों, उतना अच्छा)
- पानी: 1 कप
- चीनी: 2 बड़े चम्मच (स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)
- नमक: 1 छोटा चम्मच
- चुकंदर का छोटा टुकड़ा: 1 इंच का टुकड़ा (रंग के लिए, ऑप्शनल)
- हरी मिर्च: 2-3 (लंबाई में चीरा लगाकर, ऑप्शनल)
- साबुत काली मिर्च: 5-6 दाने (ऑप्शनल)
विधि :
- सबसे पहले प्याज को छील लें। अगर प्याज थोड़ी बड़ी हैं तो उन्हें बीच से आधा काट सकते हैं। छोटी प्याज ज्यादा अच्छी लगती हैं।
- एक पैन में सिरका, पानी, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे मध्यम आंच पर गरम करें और चीनी घुलने तक चलाएं। उबालना नहीं है, बस गरम करना है।
- अगर आप सिरके वाली प्याज को सुंदर गुलाबी रंग देना चाहते हैं, तो इसमें चुकंदर का टुकड़ा डाल दें। साथ ही, अगर आपको तीखा पसंद है, तो हरी मिर्च और काली मिर्च भी डाल दें।
- एक कांच का साफ और सूखा जार लें। इसमें छिली हुई प्याज डालें।
- अब तैयार सिरके के गरम घोल को प्याज वाले जार में धीरे-धीरे डालें। ध्यान रहे कि प्याज पूरी तरह से घोल में डूबी हुई हों।
- जार को ढककर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद, इसे फ्रिज में रखें।
- आप इसे बनाने के 2-3 घंटे बाद से ही खाना शुरू कर सकते हैं, लेकिन इसका सबसे अच्छा स्वाद 24 घंटे बाद आता है, जब प्याज सिरके का स्वाद अच्छी तरह सोख लेती हैं। यह फ्रिज में 10-15 दिनों तक ताजी रहती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।