यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज है अदरक नींबू काढ़ा, इस आसान विधि से करें तैयार
सर्दियां यानी खांसी-जुकाम, इस मौसम में यह एक आम समस्या होती है। इसकी वजह से लोगों को रोजमर्रा के कामों ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 इंच कसा हुआ अदरक
- 2 चम्मच नींबू का रस
- आवश्यकतानुसार पानी
- शहद स्वादानुसार
विधि :
- इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को धोकर उसका छिलका हटा दें।
- फिर इसे कद्दूकस की मदद से घिस कर लें और फिर इसका रस एक पैन में निचोड़ लें।
- इसमें नींबू का रस और शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद आवश्यकतानुसार पानी डालें और मिश्रण को कम से कम 2 से 3 मिनट तक उबालें।
- एक बार हो जाने पर इसे छान लें और घूंट-घूंट करके पियें।
- आप इस काढ़े को आप एयरटाइट जार में करीब 2 हफ्ते तक स्टोर करके रख सकते हैं।
