Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chocolate Brownie: टेस्टी चॉकलेटी ब्राउनी से बनाएं अपनी क्रिसमस को खास, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

    By Swati SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 08:40 PM (IST)

    क्रिसमस आने वाला है, इस खुशियों के त्योहार पर अक्सर हम केक, मफिंस, एगनॉग जैसे डेसर्ट्स खाना पीना पसंद करते हैं। इसी लिस्ट में ब्राउनीज भी शामिल है, जो क्रिसमस के मजे को दोगुना कर देती है। चॉकलेट ब्राउनी खाने में बेहद लाजवाब होती है और यह बनाने में भी उतनी ही आसान होती है। जानें टेस्टी चॉकलेट ब्राउनी बनाने की आसान रेसिपी।

    Hero Image
    Chocolate Brownie: टेस्टी चॉकलेटी ब्राउनी से बनाएं अपनी क्रिसमस को खास, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 150 ग्राम अनसाल्टेड मक्खन
    • 50 ग्राम मैदा
    • 150 ग्राम डार्क चॉकलेट
    • 30 ग्राम मिल्क चॉकलेट
    • 250 ग्राम पिसी हुई चीनी
    • 30 ग्राम कोको पाउडर
    • 40 ग्राम सफेद चॉकलेट
    • 2 बड़े अंडे

    विधि :

    • मक्खन और डार्क चॉक्लेट को छोटे टुकड़ों में काटकर एक कटोरे में रख लें। इसके बाद इन दोनों को पिघला लें।
    • इसके बाद एक कटोरे में कोको पाउडर और मैदे को छलनी से छानकर रख लें। इसके बाद व्हाइट चॉक्लेट और मिल्क चॉक्लेट को काटकर रख लें।
    • अब एक कटोरे में 3 बड़े अंडे तोड़ें और उसमें चीनी मिलाएं और गाढ़ा होने तक ब्लेंड करें। इसके बाद पिघलाए हुए चॉक्लेट को इसमें अच्छे से मिलाएं। जब चॉक्लेट मिल जाए, तो इसमें मैदा और कोको पाउडर के मिश्रण को मिलाएं। इसके बाद इसमें मिल्क चॉक्लेट को मिलाएं।
    • इसके बाद इसे एक टिन के ट्रे में डालें और अच्छी तरह से फैला लें। इसके बाद इसे ओवन में 25 मिनट के लिए बेक कर लें। इसके बाद इसे बाहर निकालें और इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें। आपकी ब्राउनी बनकर तैयार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें