दाल वाली नहीं, मानसून में इस रेसिपी से बनाएं आलू की कचौड़ियां; मार्केट जैसा मिलेगा स्वाद
आलू की कचौड़ी एक बढ़िया ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसे आप शाम की चाय के साथ परोस सकती हैं।

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
आटे के लिए
- मैदा दो कप
- सूजी एक बड़ा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- तेल/घी मोयन के लिए
- गुनगुना पानी आटा गूंधने के लिए
- उबले और मैश किए आलू चार से पांच
- तेल दो बड़े चम्मच
- जीरा एक छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर एक बड़ा चम्मच
- सौंफ आधा छोटा चम्मच
- हरी मिर्च बा
विधि :
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा और सूजी छान लें।
- अब इसमें नमक और मोयन के लिए तेल/घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसे हाथों से मसलते हुए तब तक मिलाएं जब तक मुट्ठी बांधने पर बंधने न लगे।
- अब गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें।
- अब आटे को ढककर आधे घंटे के लिए अलग रख दें।
- इसके बाद एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें।
- इसमें जीरा और सौंफ डालकर भूनें।
- अब हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर एक मिनट के लिए भूनें।
- इसके बाद सभी पाउडर मसाला डालकर अच्छे से धीमी आंच पर भून लें।
- अब मैश किए हुए आलू और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- स्टफिंग को थोड़ी देर भूनें।
- अब गैस बंद कर दें और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिलाएं।
- स्टफिंग को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
- इसके बाद गूंथे हुए आटे को हल्का सा मसल लें।
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें।
- एक लोई को हाथ पर हल्का सा चपटा करें इसमें आलू की स्टफिंग भरें।
- इसे अच्छी तरह बंद कर दें और एक गोलाकार लोई बना लें।
- अब इसे हल्के हाथों से धीरे-धीरे बेल लें।
- इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें।
- तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
- अब इसमें 2-3 कचौड़ियां डालें और सुनहरा होने तक तल लें।
- आपकी गरमागरम खस्ता आलू की कचौड़ियां तैयार हैं।
- इन्हें हरी चटनी, दही या अपनी पसंद की किसी भी चटनी के साथ परोसें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।