Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में काजू से बनाएं टेस्‍टी और हेल्‍दी शेक, दो म‍िनट में हो जाएगी तैयार; नोट करें रेस‍िपी

    गर्मियों में कुछ ठंडा पीने का मन करता है। आप काजू का शेक बना सकती हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है।

    By Vrinda SrivastavaEdited By: Updated: Sat, 14 Jun 2025 04:13 PM (IST)
    Hero Image
    गर्मियों में काजू से बनाएं टेस्‍टी और हेल्‍दी शेक, दो म‍िनट में हो जाएगी तैयार; नोट करें रेस‍िपी

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    • काजू आधा कप भिगोए हुए
    • ठंडा दूध 4 कप
    • चीनी स्वाद अनुसार
    • इलायची पाउडर
    • बर्फ के टुकड़े 1 कप
    • केसर के धागे
    • वनीला आइसक्रीम 2 स्कूप

    विधि :

    • काजू को कम से कम 2 से 3 घंटे के ल‍िए पानी में भिगो दें।
    • अब भीगे हुए काजू को थोड़ा दूध डालकर मिक्सी में ब्‍लेंड कर लें।
    • अब ग्राइंडर में काजू का पेस्ट, ठंडा दूध, चीनी, इलायची पाउडर, बर्फ और आइसक्रीम भी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें।
    • तैयार काजू शेक को ग‍िलास में डालें।
    • ऊपर से केसर या बारीक कटे काजू से सजाएं।
    • आप चाहें तो ऊपर से आइसक्रीम भी रख सकते हैं।
    • सर्व करने के ल‍िए तैयार है।
    • गर्मियों में इसे और ठंडा करने के लिए 15 मिनट फ्रिज में रखकर परोसें।
    Image Credit- Freepik

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें